बुरा मानो, भला मानो

आप भी बनारस सिटी से और आपको हमारी बातें बुरी लग रही हो तो भाई माफ करना। हो सकता है आपने आज रविवार को नगर निगम के इलेक्शन में अपने डेमोक्रेटिक पॉवर को यूज किया हो। मगर साहब, हम उन लोगों को सोने के लिए कह रहे हैं, जिन्होंने वोट नहीं किया है। इनकी वजह से ही आपके वोट का भी बहुत मतलब नहीं रह जाता क्योंकि कम वोट परसेंटेज में हो सकता है कि वो लोग आपके रिप्रेजेंटिव बन जाएं जिनको आपके वार्ड या शहर के डेवपलमेंट से कोई सरोकार न हो।

 

सिटी में slow, आउटर में फ्लो

रविवार को अपने बनारस में तीन यूनिट्स के लिए वोटिंग हुई। सिटी एरिया में नगर निगम के लिए, रामनगर में नगर पालिका के लिए और गंगापुर में नगर पंचायत के लिए। इस वोटिंग में खास ये रहा कि जहां सबसे ज्यादा पढ़े लिखे और एडवांस और हाई प्रोफाइल लोग बसते हैं, यानि नगर निगम में वहां टोटल वोट परसेंट बाकी दोनों जगहों की तुलना में शर्मनाक रहा। नगर निगम इलेक्शन में टोटल 37.4 परसेंट वोट ही पोल हुए। जबकि रामनगर नगर पालिका में अच्छा उत्साह नजर आया और 50 परसेंट वोट पड़े। गंगापुर में तो वोटर्स ने रिकार्ड ही बना डाला। यहां झूम के हुई वोटिंग में 74.9 परसेंट वोट यानि करीब 75 परसेंट वोट पोल हुए।

 

सुबह से शाम तक सुस्ती

सिटी एरिया में रविवार को हुई वोटिंग एक बार भी उत्साह देखने को नहीं मिला। सुबह से वोटर्स में जो सुस्ती थी, वह दोपहर में भी और शाम में भी बनी रही। शायद ये कैंडिडेट्स और उनके समर्थकों की ही देन थी कि उन्हें घर-घर से वोटर्स खिंचवाने पड़े और तब जाकर टोटल वोटिंग 38.05 परसेंट तक पहुंच सकी। अगर कैंडिडेट्स ने लोगों को घर घर जाकर झकझोरा नहीं होता तो शायद पोलिंग परसेंट 30 से भी कम होता।

 

गंगापुर में झूम के वोटिंग

नगर निगम के अलावा रामनगर में भी वोटर्स ने उत्साह के साथ चुनाव में भाग लिया। जबकि गंगापुर में तो वोटर्स चौंकाते ही रहे। सुबह 9 बजे तक जहां 7 परसेंट वोट पड़े थे वहीं 11 बजते ही ये फीगर अचानक 42 परसेंट पहुंच गया। इसके बाद भी वोटर्स झूम के वोट डालते रहे। नजीता ये हुआ कि शाम 5 बजे तक यहां 73 परसेंट वोट पड़ चुके थे। जबकि मतदान समाप्ति यानि छह बजे टोटल वोटिंग परसेंटेज करीब 75 हो गया।

Clockwise Voting

नगर निगम वाराणसी

Time           Vote

09 AM            5%

11 AM           14%

01 PM           22%

03 PM           31%

05 PM           36%

06 PM         38.05%

 

नगर पालिका रामनगर

Time           Vote

09 AM            8%

11 AM           22%

01 PM           33%

03 PM           45%

05 PM           49%

06 PM           50%

नगर पंचायत गंगापुर

Time           Vote

09 AM            7%

11 AM           42%

01 PM           57%

03 PM           63%

05 PM           73%

06 PM         74.9%

Report by: Ravindra Pathak