-जमीन विवाद में हुई घटना, गोली से पांच घायल, खोखा बरामद

PATNA CITY: मालसलामी थाना के पत्थर घाट में क्ख् कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी व रोड़ेबाजी हुई। करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। एक युवक को गोली लगी है। उसकी स्थिति गंभीर बनी है। घटना फ्राइडे दोपहर करीब क्ख् बजे की है। जमीन को लेकर जगदीप राय और चंद्रदीप राय के बीच विवाद है। मालसलामी थाना द्वारा जमीन पर क्07 व क्ब्ब् लगाया गया।

मामला कोर्ट में है। एक पक्ष के लोग जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे। इसी बीच दोनों ओर से रोड़ाबाजी व गोलीबारी होने लगी। जैकी राय (फ्ख्) पिता मनक राय को जांघ में गोली लगी है। उसके अलावा ललकु राय (म्0) पिता बाबूलाल राय का सिर फट गया है। दोनों को इलाज के लिए एनएमसीएच ले जाया गया। जकी को पीएमसीएच रेफर किया गया है। ललकु राय, चंद्रदीप राय, विनोद राय व थामुन राय आदि घायल हैं।

घटनास्थल से मिला खोखा

घटनास्थल पर एसएचओ राजेंद्र प्रसाद, एसआई अभिषेक सिंह, चौक थाना के पुलिस अधिकारी बल के साथ पहुंचे। बाद में पटना से अतिरिक्त बल को बुलाया गया। दोनों तरफ से जगदीप राय व चंद्रदीप राय ने मामला दर्ज कराया है। एक पक्ष से ख्ख् व दूसरे से ख्भ्-फ्0 नेम्ड व अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जगदीप राय, लगनदेव राय, विनोद राय, थामुन राय को अरेस्ट किया है। पुलिस घटनास्थल पर नजर रख रही है। वहां से एक खोखा बरामद हुआ है।