मोरहाबादी में सेना की रैली बहाली शुरू

हजारीबाग व सरायकेला के 3269 युवक पहुंचे

2273 युवकों ने दौड़ में लिया हिस्सा

RANCHI: रांची के मोरहाबादी मैदान में बुधवार को शुरू हुई 12 दिवसीय सेना रैली बहाली के पहले दिन ही 443 युवकों ने दौड़ क्वालिफाई कर लिया। सेना बहाली की दौड़ में पहले दिन 3269 युवकों ने भाग लिया। इनमें 2273 युवक दौड़ में शामिल हुए। इससे पहले सुबह के 5.30 बजे से ही दौड़ शुरू हो गई। इसके लिए पूरे राज्य से छात्र रात में ही मोरहाबादी मैदान पहुंच चुके थे। पहले दिन नर्सिग असिस्टेंट के लिए बहाली शुरू हुई। साथ ही हजारीबाग व सरायकेला के युवकों की सभी श्रेणियों के लिए बहाली हुई।

18 को रिटेन टेस्ट

जिन छात्रों ने दौड़ निकाल लिया है, उनके हाइ जंप, लांग जंप, चेस्ट कई तरह के फिटनेस टेस्ट होने हैं। इसके बाद सभी सफल छात्रों का मेडिकल टेस्ट होगा, इसमे सफल होने वाले छात्रों का रिटेन टेस्ट 18 अक्टूबर से शुरू होगा। इसमें सफल होने वाले छात्रों को ही ज्वाइनिंग लेटर मिलेगा।

57 हजार ऑनलाइन एप्लीकेशन

ऑनलाइन रिक्रूटमेंट के इंचार्ज दिल्ली आर्मी हेडक्वार्टर से रांची आए कर्नल पीएस बेदी बताते हैं कि रांची में ऑनलाइन रिक्रूटमेंट पहली बार हो रहा है। जितना एप्लीकेशन ओपेन बहाली में आता था, उससे कम ऑनलाइन एप्लीकेशन भी नहीं है। झारखंड के सभी जिलों से 57 हजार युवकों ने ऑनलाइन एप्लीकेशन दिया है। रांची में हमलोग टीम के साथ लगे हैं। देख रहे हैं कि कही कोई प्रॉब्लम नहीं हो। अगले महीने गया में रिक्रूटमेंट शुरू होने वाला है। इसके पहले हमलोग रांची मे पूरा ट्रायल भी कर रहे हैं।

हर दिन अलग अलग जिले की बहाली होगी

डेट जिला

1 अक्टूबर गिरीडीह, रामगढ, कोडरमा ,

2 अक्टूबर गोड्डा, बोकारो

3 अक्टूबर चतरा, लोहरदगा, खूंटी

4 अक्टूबर दुमका, पूर्वी सिंहभूम, साहेबगंज,

5 अक्टूबर गुमला, गढ़वा, रांची

6 अक्टूबर देवघर, पश्चिमी सिंहभूम

7 अक्टूबर सिमडेगा, जमताड़ा, पलामू

8 अक्टूबर धनबाद, पाकुड़, लातेहार,

9 अक्टूबर रांची

10 व 11 अक्टूबर जिन छात्रों ने 30 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा किया है, उनकी बहाली होगी।

वर्जन

पहली बार रांची में ऑनलाइन बहाली हो रही है। जितना एप्लीकेशन ओपेन बहाली में आता था, उतनी संख्या में ऑनलाइन एप्लीकेशन भी आया है। झारखंड के सभी जिलों से 57 हजार लोगों ने ऑनलाइन एप्लीकेशन दिया है।

-कर्नल पीएस बेदी, ऑनलाइन रिक्रूटमेंट इंचार्ज, दिल्ली आर्मी हेडक्वार्टर

पहले दिन काफी संख्या में युवक आए, जो छात्र 30 सितंबर से 8 अक्टूबर तक ऑनलाइन एप्लीकेशन देंगे, उनके लिए 10 और 11 अक्टूबर को बहाली होगी।

-कर्नल धर्मेंद्र यादव