नगर निगम का फोटो लगा सकते हैं

-अब तक दो लाख 52 हजार मकानों से निगम वसूलता टैक्स

-व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अब लेना होगा लाइसेंस

-नगर निगम में होने वाली बोर्ड बैठक में हो सकता है हंगामा

Meerut : नगर निगम में सोमवार को होने वाली बोर्ड बैठक में हंगामा होने के आसार है। नगर निगम 2016- 2017 बजट में 48 हजार और मकानों पर हाउस टैक्स लगाए जाने को हरी झंडी दी जाएगी। वहीं इस बार नगर निगम ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर भी टैक्स लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है। ऐसे प्रतिष्ठानों को नगर निगम से लाइसेंस लेना होगा। बोर्ड बैठक में इस बार हंगामा होने के आसार हैं।

48 हजार को नोटिस

नगर निगम जिन मकानों पर हाउस टैक्स लगाएगा उनको पहले नोटिस भेजा जाएगा। उसके बाद उन 48 हजार मकानों से वसूली की जाएगी। अब तक नगर निगम 2 लाख 52 हजार मकानों से हाउस टैक्स वसूलता है।

इन प्रतिष्ठानों को देना होगा शुल्क

होटल, नर्सिग होम, प्रसूति गृह, प्राइवेट हॉस्पिटल, पैथोलॉजी सेंटर, एक्सरे क्लीनिक, सिटी स्कैन सेंटर, अल्ट्रासाउंड सेंटर, डेंटल क्लीनिक, फाइनेंस कंपनी, बीमा कंपनी, कमेला, हड्डी खाल गोदाम, बार-बीयर शॉप, आइस फैक्ट्री, देशी-विदेशी शराब की दुकान, बिल्डर्स, मांस की दुकानें, कांजी हाउस, डिपार्टमेंटल स्टोर, मोबाइल, केबल सेंटर आदि।

सोमवार को बोर्ड बैठक होनी है। बोर्ड में आय और व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा। पार्षदों की मंजूरी के बाद प्रस्ताव पास किए जाएंगे।

-हरिकांत अहलूवालिया, महापौर