यमुना नदी सूखी तो गिर जाएगा ताज

कहा जाता है कि ताजमहल की नींव आबनूस और महोगनी की लकड़ियों से रखी गई है। इन लकड़ियों को मजबूत बनाए  रखने के लिए नमी की आवश्यकता होती है। ताजमहल की नींव में 50 कुएं भी हैं जिन्हें ताजमहल के पास से गुजरने वाली यमुना नदी से पानी मिलता है। इससे नींव की लकड़ियों में नमी बनी रहती है और ताजमहल मजबूती से खड़ा है।  बताते हैं कि अगर यमुना नदी सूख गई तो ताजमहल गिर जाएगा।

सातवां अजूबा नहीं है ताज

हम और आप बचपन से यही सुनते आएं हैं कि ताजमहल दुनिया का सातवां अजूबा है। लेकिन यहां तो कुछ और ही हकीकत है। दरअसल ताजमहल सात अजूबों में कभी शामिल नहीं रहा। हालांकि साल 2000 से 2007 के बीच स्विटजरलैंड के न्यू सेवन वंडर्स फाउंडेशन द्वारा दुनिया के 200 ऐतिहासिक इमारतों को लेकर सर्वे किया गया था। जिसमें साल 2007 में ताजमहल को दुनिया के सात नए अजूबों में शामिल किया गया परंतु इस सर्वे को यूनेस्को से समर्थन नहीं मिला था।

यमुना नदी सूखी तो गिर जाएगा ताज,हैरान करने देंगे ताजमहल के ये पांच फैक्‍ट्स

ताज में हैं कुछ कमियां भी

शाहजहां एक ऐसी इमारत बनाना चाहते थे जिसमें कोई गलती न हो। लेकिन मुमताज महल की मजार के ठीक ऊपर छत पर एक छेद है। कहा जाता है कि शाहजहां द्वारा मजदूरों के हाथ काटने की बात सुनकर एक कारीगर ने जानबूझकर यह छेद किया ताकि ताज में कुछ न कुछ कमी रह जाए। इसके अलावा ताज की दीवारों पर भी कुछ विभिन्नता नजर आएगी। यहां 11 नक्काशीदार पिल्लरों में से एक का आकार गोल है जबकि बाकी का डिजाइन तिकोना है।

तीन बार बिक चुका है ताज

भारत के सबसे बड़े ठग नटवरलाल के बारे में आपने काफी सुना होगा। यह वही ठग है जिसने ताजमहल को तीन बार बेचा था। इतना ही नहीं ये ठग पैसे ऐंठने के लिए 2 बार लाल किला और 1 बार राष्ट्रपति भवन भी बेच चुका है। नटवरलाल उर्फ मिथलेश कुमार श्रीवास्तव पर ठगी के 100 से अधिक मामले चल रहे थे। हालांकि वह कभी पकड़ा नहीं जा सका।

ताजमहल का है डुप्लीकेट भी

कहा जाता है कि भारत और विदेशों में भी ताजमहल से मिलती जुलती कई इमारतें बनी हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित बीबी का मकबरा 'मिनी ताज' के रूप में प्रसिद्ध है। इसके अलावा दुबई में 'ताज अरेबिया' का निर्माण हो रहा है, जिसके 2018 तक तैयार होने की उम्मीद है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk