इन जगहों पर होती है एलियंस पर सीक्रेट रिसर्च,शायद ही आप जानते हों...

1 . पोर्टन डाउन

इंग्लैंड के वाल्टशायर में मौजूद है पोर्टन डाउन बेस। इसको फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के दौरान बनाया गया था। उस समय इसको बनाने के पीछे मुख्य और बड़ा कारण था गैस मास्क टेक्नोलॉजी को विकसित करना। इसके बाद कोल्ड वॉर के दौरान इस जगह का अस्तित्व ही बदल गया। इसका इस्तेमाल माइंड कंट्रोल और इंट्रोगेशन (पूछताछ) टेक्नीक को विकसित करने में किया जाने लगा। देखते ही देखते यहां ह्यूमन एक्सपेरिमेंट्स भी किए जाने लगे, जिनका नतीजा मौत के रूप में सामने आता था। इसके लिए यहां के लोग VX और सरीन का इस्तेमाल करते थे। इस तरह के एक्सपेरिमेंट्स के बाद यहां का नाम सीक्रेट एलियन बेस भी रख दिया गया।

इन जगहों पर होती है एलियंस पर सीक्रेट रिसर्च,शायद ही आप जानते हों...

2 . एरिया 51

एरिया 51 एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में शायद पूरी दुनिया ही नहीं जानती। दरअसल ये अमेरिका के लास वेगास से 80 मील उत्तर-पश्िचम में स्थित एक सैन्य मिलेट्री इलाका है। इस जगह के बारे में ऐसा माना जाता है कि यहां दूसरे ग्रहों से आए एलियंस के ऊपर रिसर्च की जाती है। सिर्फ यही नहीं कई लोगों ने तो यहां तक दावा किया है कि उन्होंने यहां यूएफओ को उड़ते भी देखा है। यहां के बारे में बताया जाता है कि 1947 में इस जगह पर एक यूएफओ दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इसमें से एक एलियन का शव भी मिला था। वह एलियन 4 फुट लंबा था और अजीब सा दिखता था। बताया जाता है कि अभी भी एरिया 51 के किसी हिस्से में उसपर रिसर्च चल रही है।

इन जगहों पर होती है एलियंस पर सीक्रेट रिसर्च,शायद ही आप जानते हों...

3 . हैंगर 18

हैंगर 18 दरअसल एक बिल्डिंग का नाम है। ये बिल्डिंग डेटन में राइट पैटरसन एयरफोर्स बेस में है। कोल्ड वॉर के दौरान यूएस एयर फोर्स ने एक प्रोग्राम तैयार किया। इस प्रोग्राम को नाम दिया फॉरेन टेक्नोलॉजी डिवीजन (FTD) का। इस FTD का काम होता था दुश्मनों से मिली चीजों पर रिसर्च करना। कभी-कभी ये एलियन ऑब्जेक्ट्स पर भी रिसर्च करते थे।

इन जगहों पर होती है एलियंस पर सीक्रेट रिसर्च,शायद ही आप जानते हों...

4 .  डार्कसाइड मून बेस

आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि बड़ी तादाद में लोग ये मानते हैं कि चांद से कुछ दूरी पर एक सीक्रेट मिलेट्री बेस है। ऐसा भी माना जाता है कि यहां से दुनिया भर की मिलेट्री को कंट्रोल किया जाता है। वहीं इससे भी ज्यादा लोग ये मानते हैं कि चंदा से कुछ दूरी पर इस जगह पर एलियंस का कब्जा है। यहां से वह अपनी यूएफओ को कंट्रोल करते हैं।

इन जगहों पर होती है एलियंस पर सीक्रेट रिसर्च,शायद ही आप जानते हों...

5 . AUTEC

AUTEC काम करता है 'Atlantic Undersea Test and Evaluation Center' के तौर पर। ये भामास में एंड्रोस आईलैंड में बना हुआ है। इस जगह को एक बार एक हिस्ट्री चैनल के टीवी शो में काफी चर्चा मिली। उन्होंने इसको सीक्रेट एलियन अंडरवॉटर थिंग के रूप में दिखाया, लेकिन उसके बाद खुद उसके ही कर्मचारियों ने उसका मजाक उड़ाया। उनके मजाक उड़ाने के पीछे कारण माना गया उस जगह के सीक्रेट को बरकरार रखने को। दरअसल AUTEC एक बीच रिसॉर्ट है। यहां नेवी की ओर से कुछ सीक्रेट प्रोजेक्ट्स को अंजाम दिया जाता है। इन प्रोजेक्ट्स को नेवी की ओर से पूरी तरह से सीक्रेट रखा जाता है। अब सवाल ये उठता है कि ये प्रोजेक्ट असल तौर पर किससे संबंध रखते हैं।

Interesting Newsinextlive fromInteresting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk