1. जब होने लगे ज्यादा बातचीत :-
आप जब टेंशन में होते हैं तो वो दोस्त ही है जो आपके मूड को रिफ्रेश कर सकता है। छोटी प्रॉब्लम हो या बड़ी, आपका फ्रेंड हमेशा आपके सपोर्ट में खड़ा रहता है। फ्रेंड से एक बार बात क्या हो जाती है आपका दिन बन जाता होगा। हालांकि ये सही भी है लेकिन जब यह बात दिनों से बदलकर हर घंटे होने लगे, तो समझ जाइए कि दिल की घंटी बज गई है।

2. जब बातें रहने लगें सीक्रेट :-
फ्रेंड्स ग्रुप में जब ब्वॉयज और गर्ल्स दोनों शामिल होते हैं तो सभी बातें ग्रुप के बीच ही होती है। लेकिन जब एक लड़का और लड़की दोस्त रहते हुए कुछ बातें सिर्फ एक-दूसरे से शेयर करने लग जाएं। तो यह रिश्ता प्यार में तब्दील होने लगता है। खासतौर पर जब आपका साथी कहे कि, यार से बातें ग्रुप में किसी को न बताना। तो समझ लाइए उसके दिल में आपके लिए कुछ-कुछ है।

ये हैं पांच संकेत,जब दोस्‍ती बदल जाती है प्‍यार में
3. एक-दूसरे से ज्यादा मिलना हो जाए :-
कहा जाता है न आप जिस व्यक्ित से जितना मिलोगे उसके बारे में उतना ही पता चलता जाएगा। ऐसे में जब फ्रेंड अपने बिजी शेड्यूल से सिर्फ आपके लिए टाइम निकाल ले तो इसका मतलब है कि वो आपको चाहने लगा है।

4. फिजिकल रिलेशन में न हो कोई हिचक :-
अपोजिट सेक्स एक-दूसरे के तरफ हमेशा आकर्षित होते हैं। ऐसे में देखा जाता है कि लड़का या लड़की अपने फ्रेंड से उस तरह बिहेव करने लगते हैं जैसे वो कपल हों। इसका सीधा मतलब फिजिकल रिलेशन से है। जब आप फ्रेंड एक-दूसरे के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करने लगेंगे तो यकीन मानिए आपकी खुशबू उनको भाने लगेगी।

5. आपस में बेहतर होता है तालमेल :-

एक लड़का और लड़की जोकि दोस्त हैं उनके लवर बनने के चांज काफी बढ़ जाते हैं। क्योंकि वे एक-दूसरे की फीलिंग्स को समझते हैं। किसे क्या पसंद और क्या नहीं, इसकी जानकारी दोस्त से ज्यादा और किसको होगी। ऐसे में दोस्त अगर दिल का भी अच्छा हो तो उसके प्यार में पड़ना लाजिमी है।

Relationship News inextlive from Relationship Desk

 

Relationship News inextlive from relationship News Desk