25

किमी पहले ही रोक दिए जा रहे हैं ट्रक एंट्री प्वाइंट से।

11 बजे रात होते ही नैनी पुल और इससे संबंधित रोड हो जा रहे हैं जाम।

05

से छह घंटे लग जा रहे ट्रकों को दो से किमी दूरी तय करने में।

11

बजे पुल पर आने वाला ट्रक भी शहर में चार से पांच बजे तक घुस पा रहा।

-सुबह पांच से रात 11 बजे तक बड़े वाहनों को नो-एंट्री, लोगों को उठानी पड़ रही खासी मुश्किल

ALLAHABAD: कुंभ मेला 2019 शुरू होने से पहले ट्रैफिक मैनेजमेंट डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के साथ ट्रैफिक और पुलिस विभाग के लिए बड़ा सवाल बन गया है। जाम के झाम को कम करने के लिए एडमिनिस्ट्रेशन ने शहर में ट्रकों की एंट्री का समय रात नौ बजे की जगह रात 11 से सुबह पांच बजे तक कर दिया है। इसके बाद जाम का झाम कम होने के बजाय और बढ़ गया है। ट्रकों की एंट्री के लिए ये छह घंटे का समय कम पड़ रहा है। हाल ये है कि 12 घंटे का समय बीतने के बाद भी ट्रकें शहर में नहीं आ पा रही हैं। इसके चलते शहर में एंट्री का मेन प्वॉइंट नया यमुना पुल पिछले करीब पंद्रह दिनों से लगातार जाम चल रहा है।

जाम की यह भी एक वजह

रात ग्यारह बजे के बाद नो एंट्री हटते ही नए नैनी पुल पर जल्दी पहुंचने और पर्ची काटने के लिए कम काउंटर होने की वजह से जाम लग जाता है।

यह होती है मुश्किल

-नो एंट्री के चलते वहां खड़े वाहन तय समय के बाद भी नहीं निकल पाते।

-रूटीन के वाहनों की आवाजाही शुरू होने के बाद तो जो जाम लगता है वह दोपहर तक लोगों को झेलाता है।

-स्कूल जाने वालों से लेकर ऑफिस जाने वाले तक होते हैं परेशान।

पहले छह से नौ तक थी नो एंट्री

लोडेड ट्रकों की वजह से शहर के अंदर जाम न लगे, इसको ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट के आदेश पर शहर में ट्रकों की एंट्री का समय रात नौ से लेकर सुबह छह बजे तक निर्धारित था।

शहर में आते हैं सैकड़ों ट्रक

बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, सोनभद्र के साथ ही मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र की तरफ से आने वाले सीमेंट, लोहा, किराना, इलेक्ट्रिकल के साथ ही अन्य सामानों से लदे दर्जनों ट्रक नैनी पुल की तरफ से ही शहर में एंट्री करते हैं।

कॉलिं ग

नो एंट्री का समय बढ़ने से व्यापारियों के सामने बड़ी समस्या है। लोडेड ट्रक शहर में पहुंच भी गए तो फिर एक-दो दिन तक शहर में ही रहेंगे।

-संतोष पनामा

संयोजक, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार कल्याण समिति

हाईकोर्ट ने शहर में बड़ी गाडि़यों के प्रवेश का समय रात नौ से सुबह छह बजे तक निर्धारित कर रखा है। समय बदलने से व्यापारियों को दिक्कत हो रही है।

-सतीश चंद्र केसरवानी

अध्यक्ष, गल्ला एवं तिलहन संघ

ट्रकों को शहर में पहुंचने में तीन से चार घंटे लग जा रहा है। ऐसे में पांच बजे तक माल अनलोड कर वे बाहर नहीं निकल पाते।

-राकेश केसरवानी

सीमेंट के थोक व्यापारी

नो एंट्री का समय बदलने से पहले एडमिनिस्ट्रेशन एमपी और बंगाल की तरफ से आने वाले रास्तों पर जाम की समस्या खत्म करे। नो एंट्री का समय खत्म होने के बाद जाम लग जा रहा है।

-गोपाल दास अग्रवाल

लकड़ी व्यापारी

वर्जन

बांगड़ धर्मशाला चौराहा पर खोदाई हुई है। वहां ट्रकों की स्पीड कम हो जाती है। इसकी वजह से जाम लगता है।

-राजेश कुमार

ट्रैफिक इंस्पेक्टर