कुछ घरों में हमेशा किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता है या उस घर में अक्सर लोग बीमार रहते हैं। इन सभी बातों का कारण वास्तु दोष भी हो सकते हैं। कुछ आसान बातें ध्यान रख इन वास्तु दोषों से बचा जा सकता है।

1. घर के दरवाजों के पीछे किसी भी तरह के हथियार या डंडा आदि नहीं रखना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के बीच विवाद भी स्थिति बन सकती है।

2. घर के किसी भी बेडरूम में वॉश बेसिन नहीं होना चाहिए। इससे लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। अगर ऐसा हो तो वॉश बेसिन के आगे पर्दा जरूर लगाएं।

5 ऐसे वास्तु दोष,जिनसे घर में बनी रहती है अशांति और आर्थिक तंगी

3. सूर्योदय के समय घर की खिंड़कियां खुली रखनी चाहिए। इससे पॉजिटिव एनर्जी घर में प्रवेश करती है।

4. घर का मुख्य दरवाजा काले रंग का नहीं होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इससे परिवार के मुखिया को धोखा, अपमान और लगातार नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

5 ऐसे वास्तु दोष,जिनसे घर में बनी रहती है अशांति और आर्थिक तंगी

5. घर का मेन गेट घर के अन्य दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। अगर मेन गेट दूसरे दरवाजों से छोटा हो तो पैसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

-ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी

घर के फर्नीचर के लिए अपनाएं ये 7 उपाय, खुल जाएंगे भाग्य के दरवाजे

घर के खिड़की-दरवाजे भी हो सकते हैं कंगाली के कारण, जानें उपाय

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk