अगर आप सोचते हैं सबसे अलग और करना चाहते हैं प्रोपोज़ ज़रा हट के तो हमारे पास हैं कुछ वाइल्ड आइडियाज़ जो हमें हमारे यूज़र्स ने भेजे हैं। Hi5

चलिए देखते हैं कितनी वाइल्ड सोच है हमारे यूज़र्स की।

Idea no.1 @ Aditi Goel

अगर आप को किसी लड़के को propose करना है तो heart shape balloons लेकर उसके सामने जाइए और सारे बलून्स को फोड़ दीजिए और उससे कहिए, कि ये उन सब लड़कियों के दिल हैं जिन्होने अब तक तुम्हे चाहा और उसके बाद एक छोटा सा heart shape showpiece उसे दे दीजिए।        

Pros लड़का खुश होकर कहेगा, सही है।

Cons हो सकता है लड़का घबरा के भाग जाएगा। तो इसका मतलब वो लड़का डरपोक है और गुस्साया तो इसका मतलब बोरिंग।

Idea no.2@ Vaibhav Kumar

अगर आपकी गर्लफ्रैंड आपके ही कॉलेज में है तो क्लास में फायर अलार्म लगा दे और क्लास से बाहर निकलकर अपनी गर्लफ्रैंड के पास रिंग लेकर पहुंच जाएं और चर्च में ले जाकर kiss करके उससे प्रपोज़ कर दें।    

Pros  आपके डेयरिंग इंपैक्ट से इंप्रैस हो जाएगी

Cons हो सकता है इस वियर्ड एक्शन का जवाब आपको थप्पड़ से मिले।        

Idea no.3@ Vishal Rai    Proposing girl

अगर किसी लड़की को प्रपोज़ करना हो तो उसके पास जाकर उससे कहिए, हे तुम्हारे पैर में पेन नहीं हो रहा? और जब वो पूछे क्यों या कहे नहीं तो उससे कहिए कि, तुम कई दिनों से मेरे दिमाग में दौड़ रही हो.   

Pros खुश हो के मुस्कुरा देगी। हंसी तो फंसी।

Cons पॉसिबल है कि वो गुस्से में अपनी सैंडल की हील की तरफ देखे।    

Idea no.4@ Angel Sharad

लड़की को propose करने के लिए एक हांथ में फूल और एक हांथ में राखी ले जाइए और बोलिए I love you। पलट कर लड़की ने भी I love you बोला तो मामला फिट और ना बोला तो कहिए I bhai you।

Pros लड़की को पसंद आया तो राखी का फ्रैंडशिप बैंड बना देगी।

Cons Future में लाइन मार के इंप्रैस करने का चांस गवां देंगे।

Idea no। 5@Vivek Kumar

April fool के दिन propose कीजिए। हां हुआ तो it’s ok आपकी बात बन जाएगी और ना हुआ तो कह दीजिएगा, April fool बनाया बड़ा मज़ा आया।

Pros Safe and sure idea

Cons Beware कहीं वो आपका idea आपके ऊपर ही ना आज़मा दे।