स्लग:संचालक ने खींचे हाथ, रांची नगर निगम ने किया शो-कॉज

-एक्सीडेंट के बाद थाने में खड़ी है एक नई सिटी बस

-ऑटो में सफर करना बना लोगों की मजबूरी

RANCHI (18 Nov): राजधानी में सिटी बसों का संचालन कर रहे सुरेश सिंह ने भ्क् बसों का परिचालन बंद कर दिया है। ऐसे में राजधानी की सड़कों पर सिटी बस कम नजर आ रहीं है। जिससे कि बसों में सफर करने वाले लाखों पैसेंजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, बसों के बंद हो जाने से लोगों के पास ऑटो में सफर करने के अलावा कोई चारा भी नहीं है। इससे एक तो उनकी जेब हल्की हो रही है, वहीं परेशानी हो रही है सो अलग। इस मामले में रांची नगर निगम ने बस संचालक को बिना सूचना बसों का परिचालन बंद करने को लेकर नोटिस भी जारी किया है। इसके बावजूद संचालक जवाब देने को तैयार नहीं है।

9क् में सिर्फ ब्0 बसें चल रहीं

सिटी में बसों के परिचालन की जिम्मेवारी किशोर मंत्री और सुरेश सिंह को दी गई है। जिसमें ख्म् नई बसें और म्भ् पुरानी बसें शामिल हैं। ऐसे में सिटी में 9क् बसों का परिचालन किया जाना था। लेकिन वर्तमान में केवल ब्0 बसें ही राजधानी की सड़कों पर दौड़ रही हैं। उसमें क्भ् पुरानी और ख्भ् नई बसें है। नई बसों में एक बस एक्सीडेंट के बाद थाने में खड़ी हैं, जिसे छुड़ाने का प्रयास भी संचालक नहीं कर रहा है।

बसों का न मेंटेनेंस न फिटनेस

निगम के एक अधिकारी की मानें, तो बस संचालकों को निगम ने नई बसें दी थी। इसके बाद से बसों का मेंटेनेंस और फिटनेस कराने की जिम्मेवारी संचालक की थी। लेकिन संचालक ने कुछ दिनों के बाद सबकुछ बंद करा दिया। ऐसे में गाडि़यों की स्थिति खराब हो गई है। अब सिटी बसों को खड़ा कर दिया है। नोटिस भेजने पर संचालक ने व्हीकल इंस्पेक्शन कराने की बात कहीं है।

.बॉक्स.

नगर निगम ने बस संचालक को शोकॉज किया

बसों का परिचालन करने के लिए निगम ने टेंडर के माध्यम से संचालकों का चुनाव किया था। जिसमें कुछ शर्ते भी रखी गई है। शर्त में यह भी कहा गया था कि बसों का परिचालन बंद करने से पहले संचालक को निगम में जानकारी देनी होगी। इसके बाद प्रक्रिया के तहत उसे परिचालन से मुक्त किया जाएगा। लेकिन संचालक ने बिना किसी जानकारी के बसों का परिचालन कैसे बंद कर दिया इस पर जवाब मांगा गया है।