भारी सिक्योरिटी

पिछले साल की अव्यवस्था से सबक लेते हुए कैंपस में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसके चलते कोई भी प्रत्याशी कैंपस के भीतर अपनी सीमाएं नहीं लांघ सका। जानकार बताते हैं कि आज तक यूनिवर्सिटी में कभी भी इतनी सेना नहीं लगाई गई है। हालांकि ये एक संयोग है कि सरधना के माहौल के चलते जिले में अतिरिक्त अर्धसैनिक बल मौजूद है। इस दौरान मेन गेट से नामांकन स्थल तक सीआरपीएफ, एसएसबी, आरएएफ के जवान हथियारों से लैस मुस्तैद रहे।

एनएसयूआई वाले खदेड़े

हालांकि सुबह के समय कैंपस के बाहर मौजूद छात्र गुटों ने नारेबाजी करते हुए बल प्रदर्शन करने का प्रयास किया, लेकिन जब एनएसयूआई के कार्यकर्ता कैंपस के गेट पर पहुंचे तो सुरक्षा बलों ने उन्हें लाठी डंडों की सहायता से खदेड़ दिया। इस दौरान कईयों को चोट भी आई और कुछ बाइक भी गिर गई।

लडक़ी को जड़ दिया थप्पड़

इसी दौरान कैंपस के गेट पर एक स्टूडेंट ने अपनी साथी स्टूडेंट को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद लडक़े को पुलिस उठाकर ले गई। दरअसल लडक़ी और लडक़ा पहले गर्ल फ्रेंड-ब्वाय फ्रेंड थे। लेकिन बाद में लडक़ी ने लडक़े से संबंध खत्म कर लिए। लडक़ा सिर्फ यही जवाब लेने आया था कि वो उससे नाराज क्यों है। लेकिन जब लडक़ी ने जवाब नहीं दिया तो भीड़ के सामने ही लडक़े ने उसको थप्पड़ जड़ दिया।

हो गई देर

नॉमिनेशन सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक होना था, लेकिन पहला नॉमिनेशन पौने ग्यारह बजे हुआ। हालात ये रहे कि कैंडीडेट नॉमिनेशन टाइम के दौरान अपने डाक्यूमेंट पूरे कराने के लिए भाग दौड़ करते रहे, जिस कारण ढाई बजे तक भी नामांकन हुए।

सपा वालों ने लगाई अक्ल

सपा कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई वालों की तरह कैंपस गेट के बाहर हंगामा नहीं किया। उन्होंने बड़ी चालाकी से कैंपस के भीतर ही फूल मालाएं पहुंचाई, जिसके बाद सभी कैंडीडेट दलबल के साथ मालाएं पहनकर सर छोटू राम कॉलेज और हॉस्टल की तरफ से जुलूस निकलते हुए मेन गेट पर पहुंचे। यहां पर पुलिस बल ने उन्हें जुलूस निकालने से मना किया तो सभी पुलिस से उलझ गए। छात्रों का तर्क था कि जुलूस में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं है सभी कैंपस के स्टूडेंट हैं और सभी के पास आई कार्ड हैं, जिसके बाद प्रशासन भी उनको कुछ नहीं कह पाया। बिना आई कार्ड वालों को पुलिस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।

लिंगदोह का पूरा इस्तेमाल किया

लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को यूज करते हुए यूनिवर्सिटी ने करीब 38 स्टूडेंट्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मेडिकल थाने में छात्रों के खिलाफ दर्ज 35 मामलों की डिटेल भी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नामांकन स्थल के बाहर लगा दी थी।

किस पद पर कितने उम्मीदवार

प्रेसीडेंट - 16

वाइस प्रेसीडेंट - 12

जनरल सेकेट्री - 15

ज्वाइंट सेकेट्री - 6

ट्रेजरार - 5

टोटल - 54

टोटल गल्र्स कैंडीडेट - 7

ये होंगे समीकरण

कैंपस में भले ही जातिविहीन चुनाव कराने की बात कही जा रही हो, लेकिन यूनिवर्सिटी अधिकारी भी कैंपस में जाति बिरादरी के हिसाब से स्टूडेंट्स की संख्या तय कर रहे हैं। कैंपस के एक अधिकारी की माने तो टोटल वोटर्स में 55 परसेंट ओबीसी, 25 परसेंट एससी एसटी है। जबकि गल्र्स की संख्या 40 से 45 परसेंट है। इसी के बेस पर चुनाव लडऩे की तैयारी की जा रही है। ओबीसी में भी जाट और गुर्जरों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके अलावा दलितों की वोट भी करीबन पंद्रह से बीस परसेंट बताई जा रही है।

Candidate -  Class and Subject

President

Ravi Kumar - M.A। III Sem.    History

Vijay Ratnam - B.Tech। 7th Sem    ME

Vikas Kumar - B.Tech। 7th Sem    ME

Deepak Panwar - BA.,LLB I Sem.    Law

Sanjay Kr। Yadav - B.Tech। 7th Sem.    EC

Ayush Panwar - M.A। 1st Sem.    History

Anil Kumar Tomar - MA। 1st Sem.    History

Monika Gupta - B.Tech। 7th Sem.    IT

Archana Chaudhary - MBA 3rd Sem।      MBA

Mayank Chaudhary - MJMC 1st Sem.    MJMC

Avinash Kr। Gupta - B.Tech  VII Sem.    EI

Ashwani Kumar - MHRD 1st Sem.    Psychology

Amrish Kumar - M.A। 1st Sem.    History

Vinit Kumar - B.Tech। 7th Sem.    Ag।

Pushpendra Pratap Singh - B.Tech.7th Sem    Mech।

Sonu Kumar - B.Tech। 5th Sem.    Ag।

Vice President

Divya Sahgal - B.Tech VII th Sem    IT

Sudesh Kr। Upadhyay - M.A./M.Sc। 1st Sem.    Geography

Neha Tyagi - M.Sc। 2nd  Sem.    Biotechnology

Alka Mashi - M.Sc। 3rd Sem.    Home Science

Ankur Kariyana - MBA(IB)  III rd Sem.    MBA(IB)

Atul Kumar - M.A। 1st Sem.    Economics

Ankit Mavi  - BA., LLB 1st Sem.    Law

Monika Gupta - B.Tech 7th     IT

Archana Chaudhary - MBA 3rd Sem.    MBA

Sandeep Yadav - B.Tech। 7th Sem.    Chem।

Riya Garg - MCA 1st Sem.    MCA

Meenu - M.Phil 1st Sem.    Sociology

General Secretary    

Monu Yadav - MBA 3rd Sem    MBA

Nitin Kumar - MBA 3rd Sem    MBA

Ravi Kumar - MA। 3rd Sem.    History

Rahul Kumar - BA.,LLB 1st Sem.    Law

Ayush Panwar - M.A.1st Sem.    History

Sudesh Kr। Upadhyay - M.A/ M.Sc.    Geography

Pankaj Kumar - M.Sc। 1st Sem.    Zoology /Toxicology

Sachin Kumar - M.A 3rd Sem.    Pol। Science

Kunwar Saurabh Singh - MHRD 1st Sem.    Psychology

Dil Bahar Ahmed - B.Tech 7th Sem    ME

Rohit Kumar Banga - MCA 3rd Sem.    MCA

Vineet - MBA 1st Sem.    MBA

Tej Bahadur Singh - MHRD 1st Sem.    Psychology

Ashwani Kuamr  - MHRD 1st Sem.    Psychology

Ankit Kumar  - BA., LLB 1st Sem.    Law

Joint Secretary

Pankaj Kumar Maurya - B.Tech। 7th Sem.    Ag।

Abhishek Bharti - B.Tech। 5th Sem.    EC

Karitikey Dubey - B.Tech.5th Sem.    CE

Tej Bahadur Singh - MHRD 1st Sem.    Psychology

Sonu Kumar - B.Tech। 5th Sem.    Ag

Riya Garg - MCA 1st Sem.    MCA

Treasurer

Saurabh Sharma    - B.Tech। 5th Sem।     ME

Devbrat Singh    - B.Tech। 5th Sem.    ME

Mohd। Rashid Khan - B.Tech। 3rd Sem.    CH

Sanjay Kumar Yadav - B.Tech। 7th Sem.    EC

Riya Garg - MCA 1st Sem.    MCA

National News inextlive from India News Desk