- पटना डिस्ट्रिक्ट में 59 जगहों पर नए एसएचओ का हुआ ट्रांसफर

- आलोक कुमार कोतवाली, निसार अहमद पीरबहोर, तो राजेश कुमार शर्मा बने गांधी मैदान एसएचओ

PATNA : पटना डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न थानों सहित कुल भ्9 जगहों पर नए थानाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। पुरानी जगहों पर जमे थानाध्यक्ष का ट्रांसफर कर उन्हें दूसरे थाने की जवाबदेही दी गई है। पुलिस लाइन में तैनाती कई एसएचओ को थाने की जवाबदेही सौंपी गयी है। इसमें क्00 डायल पर तैनात आलोक कुमार को कोतवाली का एसएचओ बनाया गया है। बिहटा थानाध्यक्ष को गांधी मैदान थाने की जवाबदेही सौंपी गयी है। पीरबहोर निसार अहमद को नवीन पुलिस से हटाकर दिया गया है, तो जक्कनपुर थाना का एसएचओ अर्जुन लाल को बनाया गया है। क्राइम कंट्रोल और पटना डिस्ट्रिक्ट के थाने में बेहतर काम करने के लिए इस तरह का प्रयास किया गया है। इसमें डिस्ट्रिक्ट के लगभग थानों के थानाध्यक्ष का ट्रांसफर किया गया है। कई पुराने थानाध्यक्ष को पुलिस लाइन भी भेजा गया है।

ऑफिसर - जवाबदेही वाला थाना

राजेश कुमार शर्मा - गांधी मैदान

देव कुमार - कदमकुआं थाना

निसार अहमद - पीरबहोर

आलोक कुमार - कोतवाली थाना

आरके दुबे - पाटलिपुत्रा थाना

विनय कुमार शर्मा - बुद्धा कॉलोनी थाना

अतनु दत्ता - दीघा थाना

मिथिलेश कुमार चौधरी - पत्रकार नगर थाना

अर्जुन लाल - जक्कनपुर थाना

बीके चौहान - गर्दनीबाग थाना

राजीव सिंह - सचिवालय थाना

रमेश सिंह - शास्त्रीनगर थाना

गुलाम सरवर - हवाई अड्डा थाना

मुन्नीलाल राम - फुलवारीशरीफ थाना

घनश्याम झा - यातायात प्रभारी गांधी मैदान थाना