ये रहा मामला

मगटई निवासी चंद्र सिंह कुछ ही दिन पहले अछनेरा के कुकथला गांव में रहने आया था। यहां पर उसने रूप सिंह के मकान के पड़ोस में घर लिया। घर का सामान लोहरे नामक टेंपो ड्राइवर लेकर आया था। चंद्र सिंह के घर का सामान दो शिफ्टों में आया था, दोनों ही बार लोहरे सामान लेकर आया। दो दिन पहले आए लोहरे मंडे को चंद्र सिंह के पड़ोसी रूप सिंह की बेटी पिंकी को खिलाने लगा। इसके बाद वह घरवालों से बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने संग बाजार ले गया. 

देर होने पर की गए पुलिस के पास

जब कई घंटे हो गया, पिंकी को वापस लेकर लोहरे लेकर नहीं लौटा.  उसकी तलाश में इलाके के लोग निकल पड़े। लेकिन, उसका पता नहीं चला। बच्ची के साथ अनहोनी की आशंका के साथ रूप सिंह और इलाकाई लोग चौकी पर पहुंचे। उन्होंने घटना भी बताई और अपनी आशंका भी जाहिर की। लेकिन, दरोगा श्याम सिंह ने उनको बिना एक्शन लिए ही लौटा दिया।

अगले दिन मार्निंग में मिला शव

पूरी रात जब पिंकी का पता नहीं चला तो घर वाले फिर चौकी पर पहुंचे। दरोगा श्याम सिंह ने उनको फिर से चौकी से लौटा दिया। अपनी बच्ची की चिंता में डूबे रूप सिंह और उसका परिवार मजबूर होकर घर लौट आए। कुछ देर बाद यमुना बाग के पास वहां के माली ने जानकारी दी कि छोटी बच्ची की लाश पड़ी है। इस पर गांव के लोग और पिंकी के परिजन मौके पर पहुंचे। पिंकी की लाश को उसके परिजनों ने पहचान लिया। पिंकी की लाश देखकर परिजन और गांव वालों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

शव से लगा रहा था अंदाजा

खून से लथपथ पिंकी की लाश गवाह थी कि उसके साथ हैवानियत का घिनौना खेल खेला गया। इस खेल में उसकी जान भी ली गई। अभी तक उसके सकुशल वापस लौटने की जो आस उन्हें बंधी थी उसके परिवार की वह आस टूटी चुकी थी। उनके जेहन में पुलिस के खिलाफ गुस्सा भर आया। समय रहते उसकी आशंका को अगर पुलिस तवज्जो देती तो उसकी पिंकी बच जाती। गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी, यहीं नही जब पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेना चाहा तो पुलिस के साथ जमकर धक्का मुक्की की गई, पुलिस को लाश नहीं हटाने दी। काफी देर बार पिंकी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल

जैसे ही रेप की सूचना पुलिस को मिली तो एसपी रुलर अशफाक अहमद मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। मामले को गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत चौकी इंचार्ज श्याम सिंह को निलंबित कर दिया।

लोहरे की तलाश पुलिस को 

लोहरे पुत्र डंडी राम ये टेंपो चालक है, कुकथला गांव में र्सिर्फ दो बार ही आया था, पिंकी के बगल से चंद्र सिंह ने मकान लिया था उसको समान देने आया था, लोहरे अयेला गांव सैंया का रहने वाला है। बस दो बार की मुलाकात में उसने घटना को अंजाम दे दिया।

ंबच्ची की बॉडी देखकर ऐसा लगता है कि उसके साथ रेप हुआ है, पोस्टमार्टम के लिए बॉडी को भेज दिया गया, रेप का अरोप परिजन भी लाग रहे हैं, दो टीम बना दी गईं है, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा। लापरवाही के चलते चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है।

अशफाक अहमद, एसपी रुरल एरिया