बुधवार को कार्यकारिणी में पेश किया जाएगा 2018-19 का मूल बजट

मोटी ग्रांट के चक्कर में लोगों पर बनी रहती है देनदारी

Meerut। नगर निगम ने इस बार मूल बजट में 63 करोड़ रुपये की कटौती की है। पिछली बार जहां नगर निगम का बजट 508 करोड़ था, वहीं इस बार यह बजट घटकर 445 करोड़ रुपये का रह गया है। आज कार्यकारिणी बैठक में इस बजट को पेश किया जाएगा। यहां से बजट पास होने के बाद इसे बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

एक्चुअल बजट बनाया

लेखाधिकारी की मानें तो इस बार निगम ने एक्चुअल बजट पेश किया है। अब तक ग्रांट के चक्कर में लक्ष्य को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता था। जिससे अधिक से अधिक ग्रांट मिल सके। दरअसल, बढ़ा-चढ़ाकर बजट पेश करने के चक्कर में ठेकेदारों की निगम पर व निगम की लोगों पर देनदारी बनी रहती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। हालांकि निगम के अधिकारियों को पता है कि इसका विरोध भी होगा।

नगर निगम के 2018-19 के बजट में 63 करोड़ रुपये की कटौती की गई है। जिन विभागों के बजट में कटौती की गई है, उनका एक्चुअल बजट रखा गया है।

मनोज कुमार त्रिपाठी, लेखाधिकारी, नगर निगम