2013 के चुनाव में 71.4 प्रतिशत मतदान हुआ
नई दिल्ली / बेंगलुरु (प्रेट्र)। कर्नाटक विधानसभा की 224 में से 222 सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। यहां शाम छह बजे के बाद भी कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ी रही। इससे माना जा रहा है कि छह बजे तक निकाले गए मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होने की संभावना है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम छह बजे तक राज्य के 70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया था। बीते 2013 के चुनाव में 71.4 प्रतिशत मतदान हुआ था।

राज्य में मतदान की मतगणना 15 मई को होगी
राज्य में 2,600 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 2,400 से ज्यादा पुरुष और 200 से ज्यादा महिलाएं हैं। इसके अलावा मतदाताओं की संख्या 5,06,90,538 रही। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,56,75,579 और 2,50,09,904 महिला मतदाताओं की संख्या रही। वहीं  5,055 ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या थी। वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हुए मतदान की मतगणना 15 मई को होगी।

पिंक बूथ में सारा प्रबंधन भी महिलाओं के हाथ में रहा
वहीं कर्नाटक चुनाव में 'पिंक बूथ' चर्चा में रहा क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है। यहां महिला वोटरों को आकर्षित करने के लिए 'सखी' नाम के करीब 450 पिंक बूथ बनाए गए थे। इन बूथों की थीम पिंक यानी कि गुलाबी रही। ये बूथ गुलाबी रंग के गुब्बारों से सजे रहे। अधिकांश बूथ कर्मचारियों ने गुलाबी रंग के कपड़े भी पहने हुए थे। खास बात तो यह रही कि महिला मततदाओं के अलावा यहां का सारा प्रबंधन भी महिलाओं के हाथ में रहा है।

5 निर्वाचन क्षेत्रों में 'एम3 ईवीएम' का प्रयोग हुआ
इस दौरान महिला मतदाता काफी खुश नजर आ रही थीं। वहीं ईवीएम पर उठ रहे सवालों को बंद करने के लिए पहली बार आईटी हब बेंगलुरु में एक अनोखी पहल हुई। यहां मशीन के तीसरे संस्करण 'एम3 ईवीएम' का इस्तेमाल किया। इस मशीन में जरा सी छेड़छाड़ होने पर यह तुरंत बंद हो जाती है। शुरू में ट्रायल बेस पर यह राजेश्वरी नगर, शिवाजी नगर, शांति नगर, गांधी नगर और राजाजी नगर में नई मशीनें लगाई गई।

तैयारी! पेरेंट की अनदेखी पर होगी 6 महीने जेल, सौतेले बच्चों और दामाद भी होंगे जिम्मेदार

बड़े बेटे की शादी में लालू ने संभाली कमान! राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव समेत दर्जनों दिग्गज करेंगे शिरकत

 

National News inextlive from India News Desk