700 कारें,58 जहाज व 20 बंगले हैं रूसी राष्‍ट्रपति के पास,ये है व्‍लादिमिर पुतिन की शानोशौकत

1- व्लादमीर पुतिन के पास एक-दो नहीं बल्कि 58 एयरक्राफ्ट हैं। जिनमे 15 हेलिकॉप्टर भी शामिल हैं। उनके एयरक्राफ्ट में 2 फेल्कॉन एग्जीक्यूटिव जेट्स, 1 एयरबस और एक इल्यूसिन Il-96 एयरलाइनर शामिल है। इसी एयरलाइनर को डिजाइन करवाने के लिए पुतिन ने करोड़ों डॉलर खर्च कर डाले।

700 कारें,58 जहाज व 20 बंगले हैं रूसी राष्‍ट्रपति के पास,ये है व्‍लादिमिर पुतिन की शानोशौकत

2- पुतिन को कार चलाने का भी शौक है। वो अक्सर अकेले ही कार लेकर सैर पर निकल जाते है। पुतिन के पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है। उनके पास करीब 700 अल्ट्रा लग्जरी कारें हैं। जिसमें मर्सडीज बेंज S-क्लास स्ट्रेच ल्यूमोजिन, मर्सडीज E-क्लास, S-क्लास मॉडल्स, बीएमडब्लू 5-सीरीज , वॉल्क्सवैगन सहित दुनिया की कई महंगी और नायाब कारें शामिल हैं।

700 कारें,58 जहाज व 20 बंगले हैं रूसी राष्‍ट्रपति के पास,ये है व्‍लादिमिर पुतिन की शानोशौकत

3- पुतिन के पास 4 याट् हैं। जिनमे से एक उन्हें रूस के अरबपति ने गिफ्ट की थी। उनकी दूसरी लग्जरी याट् 53.7 मीटर लंबी है। जिसमें डिजाइनर इंटीरियर, स्पा पूल, वाटर फॉल और वाइन स्पेस भी है।

 

700 कारें,58 जहाज व 20 बंगले हैं रूसी राष्‍ट्रपति के पास,ये है व्‍लादिमिर पुतिन की शानोशौकत

4- पुतिन उनके महंगे शौकों में शामिल है उनका कीमती 11 घड़ियों का कलेक्शन। इंटरनेट  पर मौजूद जानकारी के अनुसार, उनकी घड़ियों के कलेक्शन की कीमत करीब 4.2 करोड़ रुपए है जो उनकी सैलरी से कहीं ज्यादा है। उनकी मगरमच्छ की खाल से बने पट्टे की घड़ी की कीमत ही करीब 3 लाख डॉलर थी।

700 कारें,58 जहाज व 20 बंगले हैं रूसी राष्‍ट्रपति के पास,ये है व्‍लादिमिर पुतिन की शानोशौकत

5- पुतिन के पास रूस मे कई महंगे और आलीशान घर हैं। जिनकी संख्या 20 से अधिक है। मास्को, यूरोप, फिनलैंड मे उनके शानदार पैलेस हैं। जिनकी कीमत कई अरब है। वो ब्लैक सी नाम की एक हवेली के भी मालिक हैं जिसकी कीमत अरबों मे है।

700 कारें,58 जहाज व 20 बंगले हैं रूसी राष्‍ट्रपति के पास,ये है व्‍लादिमिर पुतिन की शानोशौकत

6- व्लादमीर पुतिन को रूस का जेम्स बॉन्ड कहा जाता है। 64 वर्ष की उम्र में भी उनकी फुर्ती किसी भी नौजवान युवक को मात दे सकती है। पुतिन को शिकार खेलने का बहुत शौक है। वो अक्सर शिकार पर निकल जाते हैं। यही नहीं पुतिन ब्लैक बेल्ट भी हैं। उन्हें जूडो खेलना भी बहुत पसंद है।

700 कारें,58 जहाज व 20 बंगले हैं रूसी राष्‍ट्रपति के पास,ये है व्‍लादिमिर पुतिन की शानोशौकत

7- आलोचकों की माने तो पुतिन उस देश के सबसे अमीर राष्ट्रपति हैं जहां के दो करोड़ से अधिक लोगों को एक टाइम का खाना भी नसीब नहीं होता है। पुतिन सबसे ज्यादा सैलेरी लेने वाले राष्ट्रपतियों मे से एक हैं।

700 कारें,58 जहाज व 20 बंगले हैं रूसी राष्‍ट्रपति के पास,ये है व्‍लादिमिर पुतिन की शानोशौकत

8- पुतिन अपनी हेल्थ को लेकर भी सजग हैं। वो खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट के अलावा मार्शल आर्ट, जूडो, हॉकी, स्विमिंग और हॉर्स राइडिंग भी करते हैं। खाली वक्त में उन्हें गिटार बजाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें फॉर्मूला वन रेस कारें चलाने का भी शौक है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk