कोलंबो/रामेश्वरम (पीटीआई)। श्रीलंका की नौसेना ने भारत के आठ मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही नौसेना ने उनके ट्रोलर (मछली पकड़ने वाला कमर्शियल बोट) को भी जब्त कर लिया है। नौसेना का आरोप है कि मछुआरे श्रीलंका के समुद्री इलाके में मछली पकड़ रहे थे। श्रीलंका की नौसेना ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'श्रीलंकाई नौसेना ने द्वीप राष्ट्र के एरिपू क्षेत्र से 16 नॉटिकल मील की दूरी पर समुद्री इलाके में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के लिए कई मछुआरों को गिरफ्तारी किया।'

पहले भी किये गए 27 मछुआरे गिरफ्तार
नेवी ने कहा कि गिरफ्तार किये गए मछुआरों को मेडिकल जांच के लिए नौसेना के बेस पर ले जाया गया है। बाद में, उन्हें अधिकारियों के हवाले सौंप दिया जायेगा। तमिलनाडु मत्स्यपालन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मछुआरे तुतीकोरिन इलाके से संबंधित हैं। बता दें कि इससे पहले 10 अगस्त को श्रीलंका की नौसेना ने भारत के 27 मछुआरों को अवैध तरीके से सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था। खैर, पकड़े गए मछुआरों को कब तक भारत भेजा जायेगा, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है।

पाकिस्तान आतंक के खिलाफ सख्त कदम उठाने में नाकाम : अमेरिका

इमरान खान बने पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री, राष्टपति भवन में ली पद की शपथ

International News inextlive from World News Desk