-एक दर्जन से अधिक हुए घायल, पांच गंभीर

-कैंटर ने रौंदी खड़ी बस, स्विफ्ट सवार दंपती की मौत

सुरीर: यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार को तड़के चीत्कार मच गई। बेकाबू रफ्तार ने आयशर कैंटर ने खराब खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी। करीब बीस फीट तक कैंटर बस को घसीटते हुए ले गया और छह लोगों को कुचल दिया। एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। वहीं दूसरी तरफ स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित होकर पीछे से किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई और उनका पुत्र घायल हो गए। घायलों का मथुरा जिला अस्पताल और आगरा के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

दिल्ली से शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे निजी बस यूपी 86 टी 0750 औरेया के लिए रवाना हुई। बस में 40-45 सवारियां सवार थीं। थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 83 के समीप करीब ढाई बजे बस बंद हो गई। आधी सवारियां बस से नीचे उतर आई थीं, जबकि आधी सवारियां नीचे उतर कर आकर खड़ी हो गई थी। कुछ यात्री बस के आगे खड़े थे और एक महिला और बच्चा बस के पीछे खड़े हो थे। यमुना एक्सप्रेस वे के फुटपाथ जाकर यात्री बैठ हुए थे। करीब पौने तीन बजे दिल्ली की तरफ से बेकाबू रफ्तार में आयशर कैंटर आयशर कैंटर डीएल 1 एलपी 6189 आ रहा था। उसने बस में पीछे से टक्कर मार दी और करीब बीस फीट तक बस को घसीटते हुए ले गया। बस के पीछे खड़ी महिला और एक बच्चा आशयर कैंटर और बस के बीच में फंस गए, जबकि बस के आगे खड़ी सवारियां उसके नीचे दब गई। घटना स्थल पर ही एक महिला, बच्चा और चार पुरुषों की मौत हो गई। बस में यात्रा कर रहे कानपुर देहात के गांव बरवां रसूलपुर निवासी सुनील सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि आशयर कैंटर के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए थे। चीख-पुकार मच गई थी और लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे की आठ एंबुलेंस और क्रेन भी आ गई और घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई। कुछ एंबुलेंस बाद में बुलाई गई थी। सुरीर इंस्पेक्टर जीपी सिह भी पुलिस के साथ घटना स्थल पर आ गए थे। बस के कंडक्टर और चालक भाग गए, जबकि आयशर कैंटर का चालक भी कूद कर भाग गया था। शाम तक एक मृतक की पहचान हो चुकी थी, जबकि पांच मृतकों की पहचान नहीं सकी। सुनील ने घटना की रिपोर्ट कराई है।

एक्सप्रेस वे पलटी कार, दंपति की मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार रात सैनिक सूबेदार सतेंद्र कुमार निवासी गांव हैदरपुर थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद शुक्रवार रात अपनी स्विफ्ट डिजायर कार डीएल 12 सीजी 2498 से अपने पिता रामपाल सिंह और मां लज्जावती को दवा दिलाने के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे। थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 89 के रात करीब एक कार पीछे से किसी वाहन में घुस गई। कार को सूबेदार ही ड्रइाव कर रहे थे। हादसे में दंपती दंपति रामपाल सिंह और लज्जावती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूबेदार सतेंद्र कुमार घायल हो गए। घायल का इलाज आगरा चल रहा है। थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 105 के पास शुक्रवार रात में ही कंटेनर यूपी 83 एटी 8564 आगरा से नोएडा आगे चले रहे ट्रक ट्रक आरजे 40 जीए 0852 में घुस हादसे में कंटेनर चालक सलमान निवासी मैनपुरी गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य स्विफ्ट डिजायर कार यूपी 16 बीबी 7009 शुक्रवार थाना महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 121 के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। शनिवार तड़के कंटेनर नोएडा से आगरा की ओर जा रहा था। थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 77 के पर कंटेनर कंटेनर पलटने से चालक चालक अनिल निवासी किशनी मैनपुरी घायल हो गए। बैगनार कार यूपी 80 एच 2717 नोएडा से थाना राया क्षेत्र में माइल स्टोन 111 के समीप डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। चालक संदीप निवासी कमला नगर आगरा घायल हो गए।