सभी महिलाएं गिरफ्तार, 48 हजार रुपये बताई जा रही कीमत

देहरादून, ऋषिकेश थाना पुलिस ने आठ महिलाओं से देसी शराब के 320 पव्वे बरामद किये हैं। पकड़ी गई शराब की कीमत 48 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर महिलाओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

बीमारी के बहाने बेचती

थी शराब

पुलिस ने बताया कि महिलाएं ठेके से देसी शराब लाकर घर में रखती थी और सड़क पर बीमार महिला बनकर खड़ी रहती थी। शराब के पव्वे शॉल के अंदर रखकर वाहनों को रोक कर उन्हें बेचती थी। आमतौर वे वे शराब को ठेका बंद होने के बाद शराब बेचती थी, जिससे उन्हें मोटे दाम मिल जाते थे। सभी महिलाएं लंबे समय से इस कारोबार में लिप्त हैं।

320 पव्वे किए बरामद

आठों महिलाओं की तलाशी लेने पर 320 देसी शराब के पव्वे बरामद किए गए हैं। प्रत्येक महिलाओं के पास 40- 40 पव्वे बरामद किए गए हैं। पकड़ी गई शराब की कीमत 48 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस महिलाओं के ठिकाने को भी तलाश रही है।

आरोपी महिलाओं की पहचान

महिला तस्करों की पहचान सुकुमारी पत्नी स्व। माजे साहनी, ममता पत्नी स्व। संजय सैनी ,शारदा पत्नी नंद किशन साहनी, अनीता पत्नी भग्गू साहनी, सुनैना पत्नी स्व। दया राम ,चानू पत्नी मनोज दास, गुजरी देवी पत्नी पाती लाल, इंदु देवी पत्नी राम झुग्गी बस्ती मायाकुंड ऋषिकेश के रूप में हुई है।

चेकिंग के दौरान आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं से अवैध शराब बरामद की गई है। आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

रितेश साह, प्रभारी, थाना ऋषिकेश