RANCHI : झारखंड पुलिस और झारखंड सशस्त्र पुलिस में कांस्टेबल भर्ती रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। झारखंड कर्मचारी आयोग की ओर से रांची के 16 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा ली गई। किसी भी सेंटर से परीक्षा के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। इस परीक्षा को लेकर सभी सेंटरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

7129 पदों पर होगी बहाली

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के सुमंत कुमार सिन्हा ने बताया कि 7129 कांस्टेबल पद के लिए करीब 4 लाख 54 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन भरे थे। इस परीक्षा में करीब 80 परसेंट अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा शनिवार और रविवार को ली गई। इसके लिए कई और जिलों में भी सेंटर बनाए गए थे।

सामान्य थे सवाल

सिपाही बहाली के लिए आयोजित परीक्षा में जेनरल नॉलेज, हिंदी, मैथ्स और रिजनिंग से जुड़े सवाल पूछे गए थे। 100 अंकों की परीक्षा के लिए दो घंटे का समय निर्धारित था। परीक्षार्थियों ने बताया कि सवालों सामान्य पूछे गए थे। कुछ सवाल थोड़े टफ थे तो कुछ आसान। क्वेश्चन पेपर में झारखंड से संबंधित भी कई सवाल थे।

एलएनयू में साप्ताहिक संकाय विकास प्रोग्राम का समापन

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में चल रहे साप्ताहिक संकाय विकास प्रोग्राम का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर चीफ गेस्ट के तौर पर सीयूजे, हरियाणा के वीसी प्रो। एमपी सिंह मौजूद थे। उन्होंने न्यायिक समीक्षा, तुलनात्मक सार्वजनिक कानून और अन्य संवैधानिक मुद्दों पर व्याख्यान दिया। समापन समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर मौजूद दिल्ली यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ लॉ के डीन प्रो अश्विनी बंसल ने राष्ट्रीय एंव अंतराष्ट्रीय स्तर पर बौद्धिक संपदा कानूनों से संबंधित बौद्धिक संपदा अधिकार और व्यवहारिक समस्याओं के बुनियादी सिंद्धांतो की व्याख्या की। इस मौके पर आरयू के इकोनामिक्स डिपार्टमेंट के हेड प्रो रमेश शरण और एनएलयू के रजिस्ट्रार डॉ आलोक कुमार सेनगुप्त सहित यूनिवर्सिटी के टीचर्स व स्टूडेंट्स मौजूद थे। गौरतलब है कि एक सप्ताह तक चले इस कार्यक्रम में शिक्षक, शोधकत्र्ता और पीजी स्टूडेंट्स की भागीदारी रही।