स्लग: पश्चिमोत्तर दिशा से आ रही हवाओं ने गिराया तापमान

- अधिकतम तापमान में भी आयेगी गिरावट

- आमतौर पर साफ रहेगा मौसम

RANCHI(25 Nov): पहाड़ों से होकर आ रही सर्द हवाओं ने राजधानी में कनकनी बढ़ा दी है। तापमान में गिरावट आने से ठंडक बढ़ी है और लोगों को स्वेटर और जैकेट में भी सर्दी महसूस हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक बीके मंडल ने बताया कि रांची में ठंड बढ़ने का बड़ा कारण पश्चिमोत्तर दिशा से आ रही हवाएं हैं। बर्फीले पहाड़ों से होकर आनेवाली ये हवाएं ठंडक ला रही हैं जिससे कनकनी बढ़ी है। आनेवाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के अनुसार आनेवाले दिनों में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आएगी और यह घटकर ख्ब् डिग्री हो जाएगा, वहीं न्यूनतम तापमान दस डिग्री के आसपास बना रहेगा। शनिवार को रांची में दिन का तापमान जहां ख्भ् .ब् डिग्री रिकार्ड किया गया, वहीं रात का तापमान 9.ख् डिग्री रहा।

ठंड अधिक पड़ेगी

पर्यावरणविद् डॉ नितिश प्रियदर्शी ने बताया कि इस वर्ष रांची में ठंड अधिक पड़ने का अनुमान पहले ही से था, क्योंकि बारिश अच्छी हुई थी। इससे वातावरण में नमी है। इसके अलावा पश्चिमोत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाएं और सूर्य का दक्षिणायन होना भी ठंड बढ़ने का बड़ा कारण है। सूर्य की किरणें अब धरती पर तिरछी पड़ रही हैं, जिससे उनमें वह गर्मी नहीं रही जो तब होती थी जब किरणें लंबवत पड़ती थीं। किरणें तिरछी पड़ने से पृथ्वी को गर्मी कम मिल रही है और इसका असर तापमान पर पड़ रहा है। रांची यूं भी ऊष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में आता है तो यहां जाड़े में दिन गुनगुनी धूप लिए होता है और रात में अधिक ठंड पड़ती है। दिसंबर और जनवरी में यहां सबसे अधिक ठंड पड़ती है और अब दिसंबर नजदीक है तो ठंड बढ़ती जा रही है।

.

ऐसा रहेगा मौसम

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान स्थिति

ख्म् नवंबर ख्भ् डिग्री क्0 डिग्री आसमान साफ रहेगा

ख्7 नवंबर ख्भ् डिग्री क्0 डिग्री आसमान साफ रहेगा

ख्8 नवंबर ख्भ् डिग्री क्0 डिग्री आसमान साफ रहेगा

ख्9 नवंबर ख्भ् डिग्री क्0 डिग्री आसमान साफ रहेगा

फ्0 नवंबर ख्ब् डिग्री क्0 डिग्री आसमान साफ रहेगा

0क् दिसंबर ख्ब् डिग्री क्0 डिग्री आसमान साफ रहेगा