'ए दिल है मुश्‍किल' से ऐश्‍वर्या राय बनायेंगी अपने से कम उम्र के हीरो के साथ काम करने का रिकॉर्ड
1- कटरीना कैफ- आदित्य राय कपूर
कटरीना कैफ ने अपने से दो साल छोटे आदित्य राय कपूर के साथ फितूर मे काम किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नही दिया सकी लेकिन फिल्म मे आदित्य और कटरीना के रोमांस की सबने तारीफ की।

'ए दिल है मुश्‍किल' से ऐश्‍वर्या राय बनायेंगी अपने से कम उम्र के हीरो के साथ काम करने का रिकॉर्ड
2- करीना कपूर- इमरान खान
जब करीना कपूर और इमरान खान के एक साथ फिल्म मे रोमांस करने की खबरें आई थीं तब बहुत बवाल हुआ था लेकिन दोनो स्क्रीन पर बहुत अच्छे कपल लग रहे थे। दोनो की पहली फिल्म एक मै और एक तू के बाद दोनो ने गोरी तेरे प्यार मे जबजस्त रोमांस किया।

'ए दिल है मुश्‍किल' से ऐश्‍वर्या राय बनायेंगी अपने से कम उम्र के हीरो के साथ काम करने का रिकॉर्ड
3- प्रियंका चोपड़ा- रणवीर सिंह
फिल्म गुंडे मे प्रियंका ने अपनी उम्र से छोटे दो एक्ट्रर्स के साथ काम किया। फिल्म मे प्रियंका अर्जुन और रणवीर के अपोसिट थीं लेकिन प्रियंका की हॉटनेस के आगे पर्दे पर यह महसूस ही नही हुआ कि वो अपनी उम्र से छोटे हीरो के साथ रोमांस कर रही हैं।

'ए दिल है मुश्‍किल' से ऐश्‍वर्या राय बनायेंगी अपने से कम उम्र के हीरो के साथ काम करने का रिकॉर्ड
4- कल्कि कोचिलीन- आदित्य रॉय कपूर
कल्कि कोचिलीन और आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म जवानी है दीवानी मे सर्पोटिंग रोल निभाए थे। दोनो का किरदार रोमांस से घिरा हुआ था जिसे उन्होंने फिल्म के अंत तक बखूबी निभाया। कल्कि आदित्य से दो साल बड़ी हैं लेकिन दोनो की शानदार केमिस्ट्री ने फिल्म मे जान डाल दी थी।

'ए दिल है मुश्‍किल' से ऐश्‍वर्या राय बनायेंगी अपने से कम उम्र के हीरो के साथ काम करने का रिकॉर्ड
5- रानी मुखर्जी- शाहिद कपूर
रानी और शहिद की रोमांटिक जोड़ी ने सच मे सभी को आश्चर्य मे डाल दिया था। रानी मुखर्जी ने खुद से कई साल छोटे शाहिद के साथ रोमांस किया। दोनो की जोड़ी और फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नही दिखा सकी। दोनों ने दिल बोले हडि़प्पा मे काम किया था।

'ए दिल है मुश्‍किल' से ऐश्‍वर्या राय बनायेंगी अपने से कम उम्र के हीरो के साथ काम करने का रिकॉर्ड
6- बिपाशा बसु- रणवीर कपूर
बचना ए हसीनो फिल्म मे बिपाशा ने रणवीर के साथ ना सिर्फ रोमांस किया बल्कि इंटीमेट सीन्स भी दिए। जबकि बिपाश रणवीर से काफी बड़ी हैं। इसके बाद बिपाशा ने आ देखें जरा मे नील नितिन मुकेश के साथ रोमांस किया। दोनो ही अभिनेता बिपाशा से चार साल छोटे थे। रणवीर और बिपाशा का रोमांस तो पर्दे पर जमा लेकिन नील के साथ बिपाशा कुछ बड़ी नजर आई।

'ए दिल है मुश्‍किल' से ऐश्‍वर्या राय बनायेंगी अपने से कम उम्र के हीरो के साथ काम करने का रिकॉर्ड
7- विद्या बालन- इमरान हाशमी
फिल्म किस्मत कनेक्शन मे विद्या बालन ने शाहिद कपूर के साथ रोमांस फरमाया था। विद्या शाहिद से चार साल बड़ी हैं। शाहिद की इमेज चॉकलेट ब्याय की तरह है लेकिन विद्या के साथ उनकी जोड़ी कुछ जमी नहीं। स्क्रीन पर दोनो के बीच ऐज डिफ्रेन्स साफ नजर आया। विद्या ने इमरान हाशमी के साथ भी कुछ फिल्मो मे काम किया जहां दोनो ने एक दूसरे को एक बेहत्तर कपल नजर आए क्योंकि इमरान विद्या से सिर्फ एक साल बड़े हैं।

'ए दिल है मुश्‍किल' से ऐश्‍वर्या राय बनायेंगी अपने से कम उम्र के हीरो के साथ काम करने का रिकॉर्ड
8- कोंकणा सेन- शर्मा रणवीर कपूर
कोंकणा और रणवीर की जोड़ी मे पर्दे पर दोनो के बीच उम्र का फासला साफ नजर आ रहा था लेकिन दोनो ने पर्दे पर किसी तरह अपने रोमांस को जारी रखा। कोंकणा सेन शर्मा रणवीर से चार साल बड़ी हैं। दोनों ने वेकअप सिड मे एक साथ काम किया। फिल्म की कहानी भी एक औरत और कॉलेज ब्याय की है।

'ए दिल है मुश्‍किल' से ऐश्‍वर्या राय बनायेंगी अपने से कम उम्र के हीरो के साथ काम करने का रिकॉर्ड
9- ऐश्वर्या राय बच्चन- अभिषेक बच्चन
ये तो सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या ने अपने से दो साल छोटे अभिषेक बच्चन से शादी की और वो बच्चन खानदान की बहू बनीं। दोनों ही पति-पत्नी ने कई फिल्मो रावण, गुरु, सरकार राज उमराव जान मे काम किया। यह रियल लाइफ कपल स्क्रीन पर भी अपना जलवा बरकरार रखता है। दोनो एक साथ बहुत खूबसूरत लगते हैं।

Entertainment News inextlive from Entertainment News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk