PATNA/ BUXAR : विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही संचालन को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन के प्रांगण में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी परमानंद कुमार ने किया। इन्होंने शिक्षकों को जानकारी देते हुए कहा की अब एक दिन में दो बार विद्यालय का निरीक्षण किया जाएगा।

इसके लिए पहली पाली में सुबह 9-क्ख् बजे और दूसरी पाली में दोपहर क्-ब् बजे कभी भी किया जा सकता है। यह कार्य क्ब् अक्टूबर से प्रारंभ होगा। इन्होंने सख्त हिदायत दिया की विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति 7भ् प्रतिशत और शिक्षकों की उपस्थिति 90 प्रतिशत होना अनिवार्य है। शिक्षण व्यवस्था में सुधार पर चर्चा करते हुए कहा की समय सारणी का ख्याल रखे और विद्यालय प्रलेखन और शिक्षक पट्टिका अनिवार्य रूप से लिखेंगे।

वहीं, स्च्च्छता पर बल देते हुए कहा की विद्यालय में बने शौचालय का उपयोग करेंगे। इसके लिए बांड पेपर भी भरा गया। इसके बाद कहा गया कि प्रार्थना के दौरान चेतना सत्र करेंगे। जिसमें सभी शिक्षक और छात्रों को उपस्थित होना अनिवार्य है। बैठक में बीआरपी विनोद कुमार पांडेय, जितेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक कुमार, साधनसेवी संजय कुमार राय सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।