उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के दस दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव चलो मन गंगा यमुना तीर का छठवां दिन

ALLAHABAD: उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के वार्षिक उत्सव चलो मन गंगा यमुना तीर की छठवीं शाम का मुख्य आकर्षण पंडवानी की प्रतिपादक तीजन बाई का रहा। मुख्य अतिथि रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक प्रवीण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन किया। इसके बाद तीजन बाई ने महाभारत के प्रसंग दु:शासन वध की आकर्षक भाव भंगिमा में प्रस्तुति की तो मंच के सामने बैठे सैकड़ों दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया।

इसके बाद कुचिपूड़ी घराने से तालुक रखने वाली वनश्री राव ने नृत्य नाटिका से समां बांधा। उन्होंने भरतनाट्यम, छउ व कूचिपूड़ी नृत्य का समावेश कर प्रस्तुति की तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। इलाहाबाद के लोक कलाकार गणेश श्रीवास्तव व उनकी टीम ने भजन फिर तू पार कर नईया, हे गंगा मइया की मनमोहक प्रस्तुति की। केन्द्र निदेशक इंद्रजीत ग्रोवर ने मुख्य अतिथि व सभी कलाकारों का स्वागत किया।