जत्था 121 वाहनों में रवाना हुए ये श्रद्धालु
जम्मू  (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा के लिए आज रविवार को 2,922 तीर्थयात्रियों का एक जत्था जम्मू से कश्मीर घाटी की ओर निकला है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज ये जत्था 121 वाहनों में रवाना हुआ है। इसमें भी अनंतनाग जिले के 36 किलोमीटर लंबे रास्ते पहलगाम और गांदरबल जिले के 12 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से जाने वाले तीर्थयात्री शामिल हैं। 2,922 तीर्थयात्रियों में करीब  1,442 बालटाल और 1,480 पहलगाम बेस कैंपों की ओर निकले हैं।

तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा
श्री अमरनाथ जी श्रायन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों का कहना है तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। रास्ते से लेकर मौसम तक पर बराबर नजर बनी है। अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित व शांतिपूर्ण बनाने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। यह तीर्थयात्रा 28 जून को शुरू हुई थी। इस साल अमरनाथ यात्रा में अब तक करीब  1,76,000 से अधिक तीर्थयात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं। यह  26 अगस्त को समाप्त होगी।

अमरनाथ यात्रा: खत्म नहीं होगा देह के प्रति अभिमान, तो नहीं कर पाएंगे अमरता की यह यात्रा

अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, पहली बार रेडियो फ्रीक्वन्सि से ट्रैक होंगे वाहन

 

National News inextlive from India News Desk