हार्ट अटैक से हुई मौत
पश्चिमी हॉन्डुरास के एक गांव लॉ इंटाराडा में 16 साल की नेसी पेरेज की तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया। उस समय पेरेज गर्भवती थी।द परिवार वालों ने उसे स्थानीय कब्रगाह में अंतिम संस्कार के बाद दफना दिया। उसके बाद पेरेज का ब्वॉयफ्रेंड रूडी डेविड गोंजालेस उसकी कब्र पर फूल चढ़ाने पहुंचा। डेविड के साथ कब्रिस्तान का गार्ड भी था। दोनों को ही लगा कि वहां किसी के चिल्लाने की आवाजें आ रही हैं। रूडी का दावा था कि आवाज पेरेज की कब्र से आ रही है।

कब्र में मृत गर्लफ्रेंड की चीख सुन कर उसने खुलवा दिया कॉफिन,पर....

कब्र से निकाला ताबूत
पेरेज को शीशे के ढक्कन वाले ताबूत में दफनाया गया था। कब्रिस्तान केगार्ड का कहनााथ कि उसने भी आवजें सुनी पर वो ये नहीं बता सकता कि वो कब्र से आ रही थीं या फिर कहीं और से, लेकिन रूडी को यकीन थ कि चीख कब्र से ही आयी है। बहरहाल उसने जब ये बात पेरेज के परिवार वालों को बतायी तो वो कब्र खुलवाने के लिए राजी हो गए। कब्र खेली गयी और पेरेज के शरीर को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे दोबारा भी मृत ही बताया और कारण भी हार्ट अटैक ही निश्चित किया।

जिसका हुआ अंतिम संस्कार वही जब लौट कर घर आया तो...

कई सवाल फिर भी हैं
हालाकि डाक्टरों ने पेरेज को दोनों बार मृत बताया था लेकिन फिर भी हालात अलग कहानी सुना रहे थे जिनसे कई सवाल उठ रहे थे। पेरेज की बहन का कहना है कि उसकी बहन का शरीर नातो इतनी देर बीतने के बाद भी ना तो ठंडा पड़ा था और ना ही शरीर से कोई दुर्गंध आ रही थी। इसके अलावा ताबूत के शीशे के ढक्कन पर खरोचने के निशान भी नजर आ रहे थे। तो क्या वाकई पेरेज के प्रेमी ने जो आवाज सुनी थी वो उसके जिंदा होने का सबूत थी और शरीर बाहर निकालने में देर होने के चलते दम घुटने और दहशत से हार्ट अटैक होने के कारण वो चल बसी। इसका जवाब किसी के पास नहीं है और पेरेज को वापस उसकी उसी कब्र में दफना दिया गया है।   

Weird News inextlive from Odd News Desk     

Weird News inextlive from Odd News Desk