-1 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा, रांची का न्यूनतम तापमान 6.6 दर्ज

रांची : कांके में ठंड का पिछले कई सालों का रिकार्ड टूट गया है। कांके का तापमान लगातार दूसरे दिन जीरो रहा। बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी कई स्थानों पर बर्फ जमी हुई दिखाई दी। घरों से बाहर निकलने में लोग कतराते रहे। कंबल में लोग दोपहर तक दुबके रहे। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ। ए वदूद कहते हैं कि आज से पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। पहली बार कांके का न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन भी जीरो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लगातार न्यूनतम तापमान एक डिग्री और उसके आसपास रहने का रिकार्ड भी इसी साल बना है। वहीं, दूसरी ओर रांची के तापमान में इजाफा हुआ है। रांची का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा।

हवा में है कनकनी

हवा में अधिक कनकनी महसूस की जा रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अत्याधिक अंतर होने के कारण यह स्थिति है। गुरुवार को कांके के तापमान के बीच 17.4 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस था, वहीं न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री दर्ज किया गया हे। विभाग के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ। रमेश कुमार के अनुसार हवा एक किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी। हालांकि हवा की रफ्तार में कुछ कमी आई है, कल साढ़े तीन किमी प्रति घंटा से हवा चल रही थी।

पिछले पांच दिनों का कांके का तापमान

11 दिसंबर 0.0

10 दिसंबर 0.0

9 दिसंबर 1.0

8 दिसंबर 1.1

7 दिसंबर 1.0

--------------