दो साल से चल रहा है विवाद
थाना ताजगंज के बसई खुर्द निवासी भारत सिंह उर्फ चीतों (65 साल) पुत्र पन्ना लाल आर्मी से रिटायर हैं। हाल ही में संविदा पर रोडवेज में नौकरी कर रहे थे,उनके दो बेटे हैं। छोटे बेटे सूरज की शादी 2009 में टीला नंदराम निवासी निर्मला से हुई थी। दो साल के बाद ही दोनों में विवाद हो गया। उसके बाद से ही निर्मला अपने पिता के घर रहने लगी.  फौजी की पत्नी चन्द्रादेवी ने बताया कि मंडे शाम चार साढ़े चार बजे निर्मला अपने परिजनों के साथ समझौते के लिए आई थी। घर पर दोनों बेटे नहीं थे। बड़ा बेटा परिवार के साथ कहीं गया था। पति ने मुझे सूरज को बुलाने भेजा। आधा घंटे में लौटकर घर आए, तो देखा कि फौजी भारत सिंह तख्त पर बंधे हुए पड़े थे। आरोप लगाया कि मिट्टी का तेल डालकर जलाया है।