पशुओं को चराने गई किशोरी को अजगर निगलने का करता रहा प्रयास

किशोरी की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीणों की मदद से बची उसकी जान

जिला अस्प्ताल में किशोरी का चल रहा है इलाज

pratapgarh@inext.co.in

PRATAPGARH (17 Nov): खेत में पशुओं को चराने गई एक किशोरी करीब आधा घंटे तक मौत से जम कर लड़ी। करीब 10 फिट लंबा अजगर ने उसे अपने लपेटे में ले लिया। अजगर और किशोरी के बीच चल रही जंग को देख लोग हैरत में पड़ गए। ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे और किशोरी को अजगर से बचाने का जतन करने लगे। आधे घंटे के बाद किशोरी को अजगर से छुड़ा लिया गया। अजगर ने किशोरी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल किशोरी को ग्रामीण जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ईशीपुर गांव का है मामला

अंतू थाना क्षेत्र के ईशीपुर गांव निवासिनी सिंपी (14) पुत्री फूलचंद्र कक्षा छह की छात्रा है। मंगलवार को स्कूल बंद होने की वजह से वह मवेशियों को लेकर खेतों में जंगल की ओर चली गई। लोग बताते हैं कि जंगल के पास लगभग 10 फीट लंबा अजगर किशोरी के बदन को अपने शरीर से लपेट लिया। अजगर के लपेटे में आई किशोरी चीखते हुए अजगर से भिड़ गई।

स्तब्ध रह गए ग्रामीण

शोर सुन आस पास खेत में काम करने वाले दौड़ पड़े। किशोरी और अजगर के बीच जंग देख वह स्तब्ध रहे और गुहार लगा कर खबर ग्रामीणों को दिए। आवाज सुन ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे और किशोरी को अजगर से बचाने का जतन करने लेग। करीब आधा घंटे के बाद अजगर को परास्त कर ग्रामीणों ने किशोरी को उससे छुड़ा लिया।

किशोरी के हौसले की सराहना

लेकिन अजगर ने उसे इतना घायल कर दिया था कि वह गंभीर हो चुकी थी। आनन फानन परिजन व ग्रामीण किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आए। यहां उसका इलाज चल रहा है। इसी प्रकार नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे रायजू गांव निवासी बलिराम (40) व रानीगंज क्षेत्र के बासुपुर गांव निवासी संता यादव (30) पुत्र नरेंद्र यादव को जहरीले जंतु ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

------------

केरोसिन पीने से विवाहिता की बिगड़ी हालत

PRATAPGARH (17 Nov): नगर कोतवाली क्षेत्र की ठठेरी बाजार निवासिनी शगुन (22) पत्‍‌नी जगमोहन ने केरोसिन आयल पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसकी सास ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी क्रम में रानीगंज क्षेत्र के इमलीडाह गांव निवासी मोनू यादव (17) पुत्र अरविंद यादव ने कीटनाशक पदार्थ खा लिया।