खाता सीज कर दिया गया

इन दिनों नोटबंदी के बाद फैली अफरा-तफरी में मध्य प्रदेश में एक बड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के मजदूर अंबाराम हाल ही में बेटी की फीस के लिए बैंक 500 रुपये निकालने गए। उन्हें अच्छे से पता था कि उनके खाते में कुल 1500 रुपये हैं। यही उनकी मेहनत मजदूरी की गाढ़ी कमाई थी। ऐसे में जब वह बैंक पहुंचे तो उन्हे पता चला कि उनका खाता सीज हो गया। इस पर उन्होंने अधिकारियों से इसका कारण पूछा तो उन्हें बताया गया कि उनके खाते से 99 अरब रुपये निकाले जा चुके हैं। जिसकी वजह से उसे सीज किया गया है। यह सुनकर अंबाराम के होश उड़ गए और उन्हें यकीन नहीं हुआ। वह सीधे एटीएम गए। यहां पर उन्हें वही दिखा रहा था। जिस पर काफी परेशान हो गए।

खाते में 99 अरब रुपये सुनकर उड़े मजदूर के होश और फिर...

यहां भी पढ़ें: 200 किलो का ब्वॉयफ्रेंड, 50 किलो की गर्लफ्रेंड में ऐसा हुआ प्यार कि जाना पड़ा अस्पतालसपने में भी नहीं सोच सकते

अंबाराम का कहना है कि इतनी बड़ी रकम तो वह सपने में भी नहीं सोच सकते हैं। अंबाराम का कहना है कि एक बार और उनके खाते में करीब 50 हजार रुपये जमा करके निकाले जा चुके हैं। वह खुद अब इससे हैरान हो चुके हैं। उन्हें तो पता भी नहीं चल पाता है कि कब उनके खाते में यह रकम आ जाती है और वह कब निकल जाती है। वहीं इस पूरे मामले में बैंक अधिकारियों का कहना है कि यह तकनीकि कमी के चलते हो रहा है या फिर कोई और वजह है। इस पूरे मामले की जांच हो रही हैं। इस संबंध में अंबाराम से भी पूछतांछ की जा रही है। वहीं मजदूर के खाते में इतनी बड़ी रकम आने का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। यह मामला सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड कर रहा है।

यहां भी क्लिक करें: ऐसी एलर्जी कि अब यह महिला पति को भी नहीं कर पा रही बरदाश्त...

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk