- बनगाई की महिला ने शुरू कराया पूजापाठ

- फॉरेस्ट अफसरों ने जताई आपत्ति, होगी कार्रवाई

GORAKHPUR: गुलरिहा एरिया के बनगाई जंगल में एक महिला ने देवी का दरबार सजाया है। खुद को देवी का अवतार बताकर महिला ने पास पड़ोस के लोगों को अपने प्रभाव में ले लिया है। झाड़फूंक कराने के लिए लोगों की खूब भीड़ जमा हो रही है। पूजा के बाद पानी भरे गड्ढे में नहाने से सभी दुख दूर होने की बात कही जा रही है।

चार दिन पहले सामने आई देवी की बात

बनगाई की एक महिला ने मोहल्ले में अपना प्रचार किया। उसने लोगों को बताया कि वह देवी की अवतार है। भगवान ने उसको इसलिए जन्म दिया है। धीरे-धीरे यह बात पूरे एरिया में फैल गई। महिला के कहने पर लोगों ने बनगाई के पास जंगल में टेंट लगा दिया। गड्ढा खोदकर पानी भर कर पूजा पाठ शुरू कर दी। ट्यूज्डे को जंगल में पूजापाठ की सूचना पर फॉरेस्ट अफसर इकट्ठा हो गए, लेकिन उनकी हिम्मत नहीं हुई कि सोखैती बंद करा सके।

जंगल में नहीं चल सकती ऐसी गतिविधियां

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अफसरों ने इसके पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है। वे आशंका जता रहे कि इसके पीछे गुलरिहा एरिया में एक्टिव प्रॉपर्टी डीलर्स की हरकत हो सकती है। फॉरेस्ट कर्मचारियों का कहना है कि जंगल में इस तरह की गतिविधियां पूरी तरह अवैध है। पूजापाठ कराने वाले लोगों को तामझाम हटाने की हिदायत दी गई है। सोखइती में शामिल होने वालों को इस अंधविश्वास में न पड़ने को कहा गया है, लेकिन आस्था के फेर में जंगल में लोगों की भीड़ जमा हो रही है।