उससे मंदिर में शादी कर ली है, पर

ऐसा ही एक मामला मेहंदीगंज थाना एरिया के रानीपुर काली स्थान के रहने वाले महेंद्र प्रसाद के बेटे आदित्य का है। वह महिला थाना के कांस्टेबल ड्राइवर अशोक सिंह की बेटी प्रियंका से प्यार करता है और उससे मंदिर में शादी कर ली है। लेकिन अब वह अपनी वाइफ से मिलने के लिए भटक रहा है क्योंकि उसका कहना है कि उसके ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं।

मंदिर में किया शादी

आदित्य का कहना है कि दोनों एक दूसरे से 2010 से प्यार कर रहे हैं। आदित्य की मां बताती हैं कि साइंस कॉलेज में पढऩे के दौरान आए दिन प्रियंका घर आ जाती और उससे बात करती थी। वह कहती थी बहू बनूंगी तो सिर्फ आपकी। दोनों के प्यार को देखकर उन्होंने अपने पति से शादी को रजामंदी देने को तैयार कर लिया। लेकिन जब प्रियंका के पैरेंट्स शादी के लिए राजी नहीं हुए तो माल्य महादेव मंदिर में 20 मई, 2013 को शादी करा दी। हमें दहेज व कोई सामान नहीं सिर्फ बहू चाहिए थी।

पेरेंट्स को इंफॉर्म करना पड़ा महंगा

शादी के बाद प्रियंका ने पैरेंट्स को आशीर्वाद के लिए इनफॉर्म किया लेकिन पिता महिला थाना की पुलिस लेकर आए और दोनों को थाना ले गए। वहां आदित्य से जबरन लिखवाया गया कि वह कभी प्रियंका व उसके फैमिली मेंबर से नहीं मिलेगा। आदित्य ने बताया कि अभी वह पटना सिटी के सब-रजिस्ट्रार के यहां शादी को अप्लाई करने ही वाला था। 26 व 27 मई को प्रियंका से मोबाइल पर बात भी हुई। लेकिन इसके बाद प्रियंका को वैशाली भेज दिया गया।

ससुर दे रहे थ्रेटिंग

जिस महिला थाना में प्रेमी युगल व शादी बचाने को लोग गुहार लगाते हैं, वहीं के आरक्षी चालक अशोक सिंह अपनी ही बेटी के पति आदित्य को लगातार 9934434838 व 7631948378 से कॉल कर थ्रेटनिंग दे रहे हैं। वे जान से मारने व बेटी को भूल जाने को कहते हैं। उसकी शादी कहीं और कर रहे हैं। वह लगातार पुलिस प्रशासन के ऑफिसरों से मिलकर अपनी सिक्योरिटी व वाइफ को मिलाने व साथ रहने में मदद करने के लिए मिल रहे हैं, मगर अबतक सफलता नहीं मिल पाई है।