JAMSHEDPUR: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस नेता दुलाल भुइयां के बड़े भाई कृष्णा भुइयां के बेटे आमीर भुइयां को आमीर भुइयां को किशोरीनगर निवासी सुरु भुइयां, आजाद भुइयां व अन्य ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जानकारी के मुताबिक वह दूसरे के झगड़े में बीच-बचाव कर रहा था। हल्ला होते ही आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद आरोपित चाकू लहराते हुए फरार हो गये। घटना की जानकारी तत्काल पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां को दी गई।

किया गया ऑपरेशन

इसके बाद मौके पर बलदेव भुइयां ने घायल भतीजे आमीर भुइयां को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया। जहां देर शाम आमीर भुइयां का ऑपरेशन किया किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने सुरु भुइयां के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

कानून व्यवस्था खराब

घटना के बाद दुलाल भुइयां ने कहा कि जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। दिनदहाड़े एक शराब माफिया, डकैती के आरोपित ने चाकू मारकर मेरे भतीजे पर जानलेवा हमला किया। इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात क्या हो सकती है।