RANCHI:प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती। बस, प्यार हो जाता है। प्यार देश और जाति को भी नहीं मानता। बस, प्यार हो जाता है। ये बातें सोमवार को रांची के रजिस्ट्री ऑफिस में सुनने को मिलीं। वहां सात समंदर पार साउथ युनाइटेड किंगडम के लिसेस्टर शहर में रहने वाले म्भ् वर्षीय बेनेट डेनियल जॉन रांची की लड़की से ब्याह रचाने पहुंचे हुए थे। लेकिन सब रजिस्ट्रार ने उन्हें यह कहते हुए लौटा दिया कि आप जिस जिले के निवासी हैं, वहां से पहले एनओसी लेकर आईए कि आपकी इससे पहले शादी नहीं हुई है।

दूल्हा म्भ्, दुल्हन फ्ख् साल की

सब रजिस्ट्रार के यहां जोड़ा जब कोर्ट मैरिज करने पहुंचा, तो वहां उपस्थित सभी लोग हैरान रह गए। लड़की की उम्र फ्ख् और लड़के की उम्र म्भ् साल से ऊपर थी। कोकर की रहने वाली दुल्हन को सात समंदर पार के दूल्हे से प्यार हो गया और दोनों सोमवार को शादी रचाने सब रजिस्ट्रार के यहां पहुंच गए। हालांकि ये शादी नहीं हो पाई और दोनों काफी मायूस होकर लौट गए।

एंबेसी को लिखा गया है लेटर

सब रजिस्ट्रार संतोष कुमार ने जब बेनेट डेनियल से पूछा कि आपकी पहले शादी हुई है या नहीं। इस पर डेनियल ने कहा की मेरी शादी पहले नहीं हुई है। इसी दौरान सब रजिस्ट्रार को शक हुआ और उन्होंने अमेरिकन एंबेसी को लेटर लिख कर डेनियल के बारे में जानकारी मांगी है।

बोले डेनियल, कई दिनों से है परिचय

विदेशी मूल के डेनियल की ओर से कोर्ट मैरिज करने के लिए दिए गए आवेदन में कहा गया है कि रांची की जिस लड़की से उन्हें कोर्ट मैरिज करनी है, उससे उनका परिचय बहुत पुराना है। दोनों काफी दिनों से एक-दूसरे के साथ जुड़ते चले गए। अंतत: आपसी सहमति से शादी रचाने का फैसला किया है।