17 साल से जेल में बंद है सनाउल्लाह

जिस कैदी पर जानलेवा हमला किया गया वह कोट भलवल जेल में पिछले 17 साल से बंद है। उस पर आतंकवादी गतिविधि में शामिल होने का आरोप है। जिसमें कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा दी थी। सनाउल्लाह पर हमला करने वाला विनोद कुमार उत्तराखंड से ताल्लुक रखता है। वह इस जेल में बीते छह साल से बंद है। लेह में साथी कर्मी की हत्या करने के मामले में विनोद को आजीवन कारावास की सजा मिली है। उसने सनाउल्लाह पर हमला किस मकसद से किया फिलहाल यह साफ नही हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल, जम्मू कश्मीर सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए जेल अधीक्षक रजनी सहगल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया गया है।

उम्रकैद की सजा काट रहा

मूलत: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के सीकू गांव का रहने वाला विनोद सिंह आर्मी में जॉब करता था। लेह में तैनाती के दौरान साथी की हत्या करने के मामले में विनोद का कोर्ट मार्शल कर दिया गया था। इसके बाद से ही वह भलवल जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है।