नागिन का खतरा

हिमाचल के मंडी जिले के बल्हघाटी के ऊनांद गांव के रहने वाले फौजी इंद्र सिंह ऊर्फ ज्ञानू लंबे समय तक परेशान रहे। उनके साथ उनका परिवार भी दिन रात बेचैन रहता था क्योंकि इंद्र सिंह पर एक नागिन का खतरा था। यह नागिन इंद्र सिंह को मौका देखते ही डस लेती थी। वर्तमान में फौज से रिटायर हो चुके इंद्र को हर तीन चार साल में नागिन जरूर डसती थी।

इस फौजी को अब तक 72 बार डस चुकी है नागिन,फिर भी जिंदा...

सांप काटते रहते

1991 से शुरू हुए इस सांप काटने वाले मामले को लेकर उनका कहना है कि जब वह ड्यूटी पर रहते थे तब भी उन्हें सांप काटते रहते थे। उनका कहना है कि ईश्वर की कृपा है कि वह अभी भी सही सलामत हैं। वह बताते हैं कि एक बार वह फैजाबाद गए थे। जहां पर उन्हें सांप ने डस लिया जिस पर पता चला कि यह एक नागिन थी।

इस फौजी को अब तक 72 बार डस चुकी है नागिन,फिर भी जिंदा...

सपने में दिख जाता

सबसे खास बात तो यह है कि रिटायर इंद्र सिंह को सांप काटने से कुछ दिन पहले सपने में दिख जाता था। कभी सांप के रूप में तो कभी लड़की के रूप में अपने आप आ जाता था। जिससे एक बार पूजारियों की सलाह पर उन्होंने एक मंदिर का निर्माण कराया। उसके बाद उन्हें सांपों से मुक्ति मिली। अब तक 72 बार डसे जाने वह काफी कमजोर हो चुके हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk