पुलिस ने बरामद की 15 हजार रुपए

PATNA/ JEHANABAD : स्थानीय दक्षिणी दौलतपुर निवासी विक्षिप्त व्यवसायी रंजय कुमार ने रविवार की सुबह दरधा जमुने संगम पर तकरीबन क्0 लाख रुपए फेंक दिया। इस बात की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को लगी उन्होंने पैसे को लूट लिया। इधर, जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस वहां पहुंची। इस बीच पास के एक युवक ने क्भ् हजार रुपए पुलिस को वापस किया। इस सिलसिले में रंजय के भाई संजय कुमार गुप्ता ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया है।

साथियों ने दिया था धोखा

बताया जाता है कि रंजय कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। पटना में उसका इलाज भी हो रहा था। वह किराना का थोक व्यवसाय करता है। एक साल से वह भी कमेटी खेल रहा था। जानकारी के मुताबिक कमेटी में शामिल लोगों ने लगभग छह-सात लाख रुपए डकार लिये थे। उसी समय से वह मानसिक तनाव से गुजर रहा था। इधर छह-सात दिनों से उसकी तबीयत और खराब हो गई थी। परिवार के लोगों के अनुसार सबेरे वह झोले में पैसे लेकर निकला। घरवालों ने समझा कि पैसा वह व्यवसाय के लिए ले जा रहा है। इस बीच वह दरधा जमुने संगम पर गया और पैसे के साथ ही अपने मोबाइल फोन भी फेंक दिया। इतना ही नहीं पैसे फेंकने के बाद वह लौट आया और कहा कि पैसा गरीबों के बीच बांट दिया हूं।