JAMSHEDPUR: एमजीएम थाना इलाके के मुखियाडांगा हरि मंदिर के सामने युवक अमित कुमार महतो (ख्7 वर्ष) की पहले पिटाई की गई और फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार की रात करीब नौ बजे की है। अमित बालीगुमा बागान एरिया निवासी शिव कुमार का बड़ा बेटा था। हत्या के मामले में पुलिस ने एमजीएम थाना के पोखारी निवासी सुभाष गौड़ को हिरासत में लिया है। उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की छापेमारी जारी है। अमित कुमार महतो शेन इंटरनेशनल स्कूल में कैंटिन संचालक संजय पांडेय का पार्टनर था। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार भुइंयाडीह स्वर्णरेखा घाट पर कर दिया गया। उसके पिता शिव कुमार ने बताया कि बेटे की किसी से दुश्मनी नही थी। दोस्तों के चक्कर में पुत्र की हत्या हो गई।

पुलिस को दी गई सूचना

पोखारी निवासी दीपक कुशवाहा और इदलबेड़ा के कृणाल सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार देर शाम आठ बजे अमित समेत वे दोनों बालीगुमा ग्रीन इंडियन गैस गोदाम में घूमने के बाद खाना-पीना कर रहे थे। इस बीच पोखारी निवासी चित्रसेन गौड़ और सुबोध गोदाम पर पहुंच गए। इनकी इनोवा वाहन गोदाम से कुछ ही दूरी पर गाड़ी थी। दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे। गेट खोलने को कहा। गेट खोलने पर गोदाम में प्रवेश कर मारपीट करने लगे। मोबाइल पर पुलिस को सूचना देने की जानकारी देने की बात कहने पर मारपीट करने दोनों युवक इनोवा कार पर सवार होकर भाग निकले। दीपक ने बताया कि घटना के बाद हम सभी अपने घर पर स्कूटी से आ गए। मारपीट की सूचना एमजीएम थाने की पुलिस को दी गई।

करने लगे फाय¨रग

दीपक ने बताया अमित और कृणाल हम सभी घर के सामने खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इस बीच क्भ् से ख्0 मिनट के बीच चित्रसेन, सुबोध, सुभाष समेत दस युवक बाइक से पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे कहा कि पुलिस को फोन करेगा करो। इतना कहते ही चार-पांच युवकों ने पिस्तौल निकाल फाय¨रग शुरू कर दिया। कृणाल सिंह पर सुबोध और दीपक पर चित्रसेन ने पिस्तौल तान दी। कृणाल सिंह ने बताया कि पिस्तौल का कॉग फंस गया। गोली नहीं चली। इसके बाद वह और दीपक भागने लगे। अमित को अकेला पाकर सभी लात-घूसों से उसकी पिटाई करने लगे। इसके बाद सुबोध ने अमित की बाईं बांह के पास गोली मार दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में अमित को एमजीएम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रोड जाम की थी तैयारी

हत्या की जानकारी पर भाजपा नेता विकास सिंह, मानगो भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत साव, राजेश सिंह समेत बस्ती के लोगों ने हत्यारों की गिरप्तारी की मांग को लेकर शव के साथ डिमना चौक पर रोड जाम करना चाहा। इस बीच पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक को हिरासत में लिया गया है। इसके बाद लोगों ने रोड जाम नही किया।