- मंडुवाडीह में शादीशुदा महिला पति के छोड़ने के बाद पहुंची प्रेमी के घर, प्रेमी ने भी की आनाकानी तो सामाजिक संस्था की मदद से हुई अंदर दाखिल

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

रविवार को मंडुवाडीह के चांदपुर इलाके में एक शादीशुदा महिला पति की ओर से छोड़े जाने के बाद अपने प्रेमी के घर बाजे गाजे के साथ बारात लेकर पहुंच गई। महिला का आरोप था कि पति के छोड़े जाने के बाद प्रेमी ने उसे कुछ दिन तो रखा फिर घर वालों के प्रेशर में उसे छोड़ दिया। जिसके कारण उसके फ्यूचर पर संकट मंडराने लगा।

जबरन घुसे अंदर

मऊ की रहने वाली एक महिला की शादी 2013 में लोहता भट्टी गांव में हुई थी। इस दौरान उसके घर पर पति के मंडुवाडीह चांदपुर निवासी एक दोस्त का आना जाना था। इसी बीच महिला की नजर उससे लड़ गई। दोनों के बीच चल रहे बेइंतहा प्यार को देखते हुए पति ने पत्‍‌नी को छोड़ दिया और प्रेमी संग रहने को कहा। कुछ दिनों तक तो प्रेमी ने उसे अपने साथ रखा लेकिन बाद में वो भी उसे उसके मायके मऊ छोड़ आया और फिर लेने नहीं गया। इस दौरान प्रेमिका ने कई दफा प्रेमी के घर जाने का प्रयास किया लेकिन वो फेल हो गई। महिला कई बार पुलिस के पास भी गई लेकिन उसे कोई रिस्पांस नहीं मिला। थकहार कर रविवार को महिला ने सामाजिक संस्था मोदी विचार मंच के सदस्यों से अपना दुखड़ा रोया। जिसके बाद संस्था की जिलाध्यक्ष रेनू द्विवेदी और अन्य सदस्य बारात लेकर महिला के प्रेमी के घर पहुंच गए। इस दौरान प्रेमी की मां और पिता ने सभी को रोका लेकिन लोगों ने एक न सुनी और जबरन को अंदर कर चलते बने। उस वक्त प्रेमी प्रमोद घर पर मौजूद नही था।