RANCHI : बिना आधार कार्ड के आज कोई भी काम नहीं हो रहा है। ऐसे में लोगों को आधार कार्ड बनाने में दिक्कत भी हो रही है। वहीं, सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों का आधार कार्ड बनाने में है। लेकिन, सदर हास्पिटल में अब जन्म के साथ ही बच्चे का आधार कार्ड बन जाएगा। इसके लिए हास्पिटल मैनेजमेंट ने कैंपस में ही आधार सेंटर की शुरुआत कर दी है। रांची में पहली बार यह व्यवस्था शुरू की गई है। इसमें नवजात का भी आधार कार्ड बनाया जा रहा है। यह सेवा लोगों को फ्री में दी जा रही है। हालांकि, कार्ड का प्रिंट लेने के लिए लोगों को कुछ चार्ज देना होगा।

मशीन आने का है इंतजार

आधार बनवाने के बाद आप कहीं से भी प्रिंट निकाल सकते हैं। लेकिन आधार सेंटर में प्रिंट निकालने के लिए आपको ख्0 रुपए देने होंगे। जहां फोटो पेपर में कार्ड प्रिंट करके दिया जाएगा। इसके अलावा स्मार्ट कार्ड के लिए आपको फ्0 रुपए देने होंगे। फिलहाल फोटो पेपर पर ही प्रिंट निकालकर लोगों को दिया जा रहा है। मशीन आने के बाद लोगों को स्मार्ट कार्ड की सुविधा भी मिलने लगेगी।

मोबाइल नंबर भी जुड़वाएं

अक्सर देखा जाता है कि आधार कार्ड में लोगों का नाम या एड्रेस गलत हो जाता है। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कत होती है और उनके पास कोई आप्शन भी नहीं होता है। लेकिन, आधार सेंटर में जाकर वे अपना नाम और एड्रेस भी करेक्शन करवा सकते हैं। इसके लिए अपना आधार कार्ड नंबर बताना जरूरी होगा। और इसके लिए ख्भ् रुपए चार्ज रखा गया है। इतना ही नहीं सेंटर में जाकर आप अपना मोबाइल नंबर और इमेल भी ऐड करा सकते हैं। इसके लिए कांटैक्ट नंबर 9क्ख्87फ्क्98ब् भी जारी किया गया है।

प्रज्ञा केंद्रों में नहीं बनेगा आधार (बॉक्स)

सदर हास्पिटल आधार केंद्र के संचालक तारीक इकबाल ने बताया कि सिटी के प्रज्ञा केंद्रों में आधार बनाना बंद कर दिया गया है। अब केवल सरकारी भवनों में स्थित सेंटरों में ही लोगों का आधार बनाया जाएगा। हालांकि, प्रज्ञा केंद्रों में अन्य सर्टिफिकेट बनाने का काम जारी रहेगा।