LUCKNOW: आम आदमी पार्टी ने अवध जोन की संयोजक अरुणा सिंह और हरदोई के ट्रेजरार अशोक कुमार को पार्टी से निकाल दिया है। सीतापुर के मिश्रिख से राजेश कुमार ने दोनों पर लोकसभा टिकट के लिए क्0 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया था। राजेश ने इसे रिकॉर्ड कर लिया था। इस रिकॉर्डिग की जांच करने के बाद शुक्रवार को केजरीवाल ने दोनों को पार्टी से निकालने की घोषणा कर दी। अरुणा सिंह इंडियन कॉफी हाउस में मैनेजर हैं और यूपी में अवध जोन की संयोजक हैं। वह इंडिया अगेन्स्ट करप्शन के समय से जुड़ी हुई हैं। जिसके कारण ही उन्हें अवध जोन का संयोजक बनाया गया था।