-एक्स जेडीयू एमएलए व आप नेता परवीन अमानुल्लाह ने अनंत सिंह मामले में नीतीश पर उठाया सवाल

PATNA: परवीन अमानुल्लाह बिहार सरकार में समाज कल्याण मिनिस्टर थीं। उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया था। तब खूब खबर उड़ी थी कि सूबे में बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार की वजह से उन्होंने मंत्री पद छोड़ा। मंत्री पद छोड़ने से पहले अनंत सिंह से जुड़े मामले में भी परवीन का तल्ख बयान आया था। परवीन ने कहा कि पार्टी ने मुझे कभी नहीं रोका। मैंने खुद इलाज किया और ठंडा किया। उन्होंने मकान खरीदा था। होटल बनाया। बायलॉज के खिलाफ था यह। रोड जाम कर दिया था। पाटलिपुत्रा सर्किल में पार्क में कंस्ट्रक्शन कर लिया था। मैंने कहा अतिक्रमण, पार्किग, रोड ब्लॉकेज नहीं कर सकते। हटाइए। एक हप्ते का समय दिया, फिर एक हप्ते बाद गई।

कैसे साम्राज्य बढ़ गया?

हालिया मामले पर उन्होंने कहा कि यह दुखद है। उनकी संलिप्तता पुलिस ने उजागर की तो कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि सोचिए तो भला। नीतीश जी से पूछिए कैसे साम्राज्य बढ़ गया इतना। यह पॉलिटिकल स्टंट है। नीतीश को अभी जनता को दिखाना है। ये हाईप्रोफाइल मामला है, इसलिए ज्यादा फायदा है वरना बिहार में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं है। वे छूट भी सकते हैं। गया में क्या हुआ। एक डीआईजी बढि़या काम कर रहे थे, उसे हटा दिया इन लोगों ने। वहां नीतीश का आला विचार क्यों काम नहीं आया।