JAMSHEDPUR: तुलसी भवन में गुरुवार को भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के क्ख्भ्वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभविप) के महानगर इकाई की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अभविप कार्यकर्ताओं ने डॉ अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद भारत के संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के उद्देश्य के बारे में बताया। मौके पर डॉ केके कमलेन्दु, प्रो। विनय गुप्ता, प्रो। बीडी सिन्हा, विवि संयोजक सोनू ठाकुर, जिला सह संयोजक प्रभात शंकर तिवारी, नगर मंत्री सुरज सिंह, विभाग संयोजक सतनाम सिंह, नगर कोषाध्यक्ष चन्द्रभूषण यादव, छात्र संघ सचिव अभिषेक कुमार, ग्रेजुएट छात्र संघ अध्यक्ष स्वेता कुमारी, नगर छात्रा प्रमुख कोमल कुमारी, नीलकमल, आनन्द कुमार, रोशन कुमार, सागर राय समेत अन्य मौजूद थे।

आदिवासी सेंगेल अभियान ने दी श्रद्धांजलि

आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से गुरुवार को करनडीह स्थित आइसेक परिसर में डॉ। भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अभियान के सदस्यों ने डॉ अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही संविधान में अंबेडकर द्वारा प्रदत्त आरक्षण व आदिवासी -पिछड़ों के हितों की रक्षा का संकल्प भी लिया गया। श्रद्धांजलि समारोह का उद्घाटन ट्राइबल इंप्लाइज एसोसिेशन (टीईए) के कोल्हान संयोजक डॉ। पीआर मार्डी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ। अंबेडकर की दूरदर्शिता के कारण ही संविधान में अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया। मौके पर बिरसा मुर्मू, जूनियर मुर्मू, मंगल पाड़ेया, मंगल आल्डा, छिता मुर्मू, मेनोती बानरा, रामसिंह मुर्मू, एसएस टुडू, धानी मुर्मू, सिदो मुर्मू, प्रिया हांसदा, कृष्णा हांसदा, लक्ष्मण बेसरा, मार्शल टुडू समेत अन्य मौजूद थे।