हाई स्पीड टेंपो पलटने से वृद्धा समेत दो महिलाओं की मौत

टेंपो सवार आधा दर्जन से अधिक महिलाएं घायल, तीन की हालत गं5ाीर

ALLAHABAD: रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही टेंपो सवार महिलाएं शनिवार को हादसे का शिकार हो गई। वृद्धा सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हैं। इनमें तीन की हालत गं5ाीर है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव पोस्टमार्टम के लिए 5ोज दिया।

प्रतापगढ़ जिले की थीं महिलाएं

प्रतापगढ़ जनपद स्थित हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी पार्वती देवी (60) परिवार की करीब 11 महिलाओं के साथ टेंपो से आनापुर गांव निवासी ननद के बेटे विष्णु पटेल के घर अंतिम संस्कार में शरीक होने जा रही थी। लखनऊ राजमार्ग स्थित भगवतीपुर गांव के सामने टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार पार्वती देवी व गुड्डी देवी (35) पत्नी रामसूरत की मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो सवार सुनीता पत्नी सुभाष, पियारा देवी पत्नी बाबूलाल, सुदामा पत्नी अवधराज, राम संवारी पत्नी रामअधार समेत आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को 5ाी काफी चोटें आई हैं। घायलों में तीन की हालत गं5ाीर है। चालक फरार हो गया।