1 . नशीली आंखें
नशीली आंखों वाला व्यक्ित हर वक्त आपको ऐसा लगेगा जैसे कि वो नशे में हो। इसके विपरीत ऐसा होता नहीं है। दरअसल ऐसी आंखों वाले व्यक्ित ऐसे होते हैं जो हर बात में अपनी बात मनवाने की होड़ रखते हैं। इसके साथ ही ऐसी आंखों वाली महिला आकर्षक, अधिक बोलने वाली और साथ में लालची भी होती है।
2 . कमल नयन
हकीकत में ऐसी आंखों वाली महिलाएं सबको मोहने वाली होती हैं। इन महिलाओं में सबका नेतृत्व करने की क्षमता होती है।
3 . मृगनयनी आंखें
ऐसी आंखों का रंग भूरा या नीला होता है। वैसे कहते हैं कि ऐसी आंखें सिर्फ औरतों की होती हैं। ऐसी महिलाएं दयालु और दूसरों के दुख को समझने वाली होती हैं।
4 . झुकी भौंहें
ऐसी भौहों वाला व्यक्ित बेहद सामान्य बुद्धि वाला होता र्है। ऐसे लोगों की कोई महत्वाकांक्षा नहीं होती। इन लोगों का पूरा जीवन अपने परिवार के पालन-पोषण में गुजरता है। ऐसे लोग संतोषी प्रवृत्ति के होते हैं।
5 . जुड़ी हुई आइब्रो
जुड़ी हुई आइब्रो वाले लोग बेहद कर्मठ होते हैं। ये बेहद ईमानदार होते हैं। बिना रुके और बिना कोई चिंता करे ये अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहते हैं। इन लोगों के पास औसत धन होता है, इसके बावजूद ये अपनी मेहनत से सबकुछ पाना चाहते हैं।
6 . गहरी आइब्रो
ऐसी भौहें बेहद शुभ मानी जाती हैं। इस तरह का व्यक्ति एक अच्छा कूटनीतिज्ञ होता है। समाज के अंदर भी ऐसे लोगों का अच्छा वर्चस्व होता है। इन लोगों के पास धन, शोहरत और ऐश्वर्य सबकुछ होता है।
7 . ऊपर उठी आइब्रो
ऐसे लोग जिनकी भौहें ऊपर की ओर उठी और कनपटी की ओर जाकर दब जाने वाली होती हैं। ऐसे लोगों का स्वभाव अच्छा होता है। इनका जीवन बेहद साधारण होता है और उनके विचार काफी उच्च होते हैं।
8 . महिलाओं की भौहें नहीं जुड़ी होनी चाहिए
कहते हैं कि महिलाओं की भौहें आपस में जुड़ी नहीं होनी चाहिए। ये उनके लिए शुभ नहीं होता। इस तरह की महिलाएं वाद-विवाद करने वाली होती हैं, लेकिन हां ये बहुत महत्वाकांक्षी होती हैं।
Interesting Newsinextlive fromInteresting News Desk
Interesting News inextlive from Interesting News Desk