- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

- शव की हुई पहचान, जांच पड़ताल के बाद निकला रेप का आरोपी

Meerut: मेडिकल थाना एरिया के काली नदी के पास एक पेड़ पर शव लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने शिनाख्त कराई तो शव रेप के आरोपी का निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या और हत्या के बिंदु पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

क्या है मामला

प्रमोद कुमार पुत्र राम वरन उम्र ख्भ् वर्ष निवासी राज वंश विहार गढ़ रोड का रहने वाला था। ख्0क्फ् में पड़ोस में रहने वाली युवती से रेप के आरोप में पुलिस ने प्रमोद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। अब जमानत पर छूट कर प्रमोद बाहर आ गया था। गुरुवार को प्रमोद का शव की सूचना मेडिकल पुलिस को सुबह मिली, जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो शव प्रमोद का निकला। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

हत्या या आत्महत्या

जिस तरह रेप के आरोपी का शव लटका हुआ था, इससे हत्या की ओर इशारा हो रहा है। न कोई सुसाइड नोट और आत्महत्या करने के लिए केवल काली नदी के पास ही जाना यह बात हजम नहीं हो रही है। घटना हत्या की ओर इशारा कर रहा है। बता दें कि प्रमोद रात से गायब हो गया था। सुबह शव मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए थे।

रेप के आरोपी का शव पेड़ पर लटका मिला है। हत्या है या आत्महत्या इस बिंदु पर जांच पड़ताल चल रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति क्लीयर होगी।

-विनोद कुमार सिंह

एसओ मेडिकल