CASE 1

आरोपी - मानसी - बीएएलएलबी फोर्थ इयर

गौरव खोखर - बीटेक आइटी सेकेंड इयर

आरोप - मानसी पर आरोप है कि उसने साथी छात्रा पल्लवी को अपने मित्र गौरव खोखर से अश्लील और धमकी भरे एसएमएस भिजवाए।

कार्रवाई - यूनिवर्सिटी से निष्कासित कर दिया गया। दोनों की हास्टल और मेस सिक्योरिटी जब्त करके हास्टल खाली करने को कहा गया है। भविष्य में दोनों को कैंपस में एडमिशन नहीं दिया जाएगा।

CASE 2

आरोपी -विजय रत्नम, महेश पांडेय, बुद्धप्रिय, विवेक यादव, सत्येंद्र और देवव्रत।

आरोप - न्यू ब्वॉयज हॉस्टल में 29 अप्रैल को दारू पीकर उत्पात मचाने और विरोध करने पर दूसरे छात्रों पर चार फायर करना।

कार्रवाई - एक सेशन के लिए निलंबित कर दिया गया है। हॉस्टल से निष्कासन के साथ सिक्योरिटी मनी भी जब्त कर ली गई है।

CASE 3

आरोपी -अनंत ढाका, विनय कुमार

आरोप - मेस ठेकेदार पर बोतल से प्रहार।

कार्रवाई - हॉस्टल से निष्कासित। अब कभी हॉस्टल नहीं मिलेगा।

CASE 4

आरोपी -विनय कुमार

आरोप - फ्री में हास्टल में रह रहा था।

कार्रवाई - हॉस्टल सिक्योरिटी जब्त कर ली गई।

CASE 5

आरोपी - मोहित साहू, मंगेश तिवारी, धर्मनाथ सिंह, उदयराज सिंह, निलेश मिश्रा, आशीष सचान।

आरोप - एमपी हास्टल में रूम कैंसल कराकर हास्टल में ही रह रहे थे।

कार्रवाई - कभी हास्टल नहीं दिया जाएगा। हॉस्टल और मेस सिक्योरिटी जब्त।

CASE 6

आरोपी - विमलेश, आशुतोष, अमन, सुभाष, चंदन पटेल, कार्तिक पांडे, पियूष, सत्येंद्र, पुष्पेंद्र प्रताप, दीन दयाल, आलमगीर राणा, सौरभ यादव, भीमसेन, मोहित खोखर, विनीत कुमार, आशुतोष पाठक, त्रिरत्न यादव, दिनेश प्रताप, कपिल और अमित कुमार

आरोप - कमरों में बाहरी लोग चैकिंग के दौरान पाए गए थे।

कार्रवाई - सिक्योरिटी जब्त कर ली गई है। लास्ट वार्निंग देकर छोड़ दिया गया।

CASE 7

आरोपी - नितिन, विनय और गौरव

आरोप - आरके सिंह हॉस्टल में बीटेक के छात्र देवेश से मारपीट की थी।

कार्रवाई - चेतावनी दी। एग्जाम के बाद हास्टल खाली करना होगा। भविष्य में कभी हास्टल नहीं मिलेगा।

CASE 8

आरोपी -विक्रांत चौहान, विक्रांत राणा, दीपक, आयुष, प्रवीण, शशांक और नितिन।

आरोप - फ्रेशर्स पार्टी के नाम पर वसूली और मारपीट।

कार्रवाई - पेरेंटस को बुलाया गया। आश्वासन देने पर वार्निंग देने पर छोड़ दिया गया।

इसके अलावा मेडिकल थाने से साथियों को छुड़ाने के लिए कुलपति पर दबाव बनाने के आरोप में भी अन्य आठ छात्रों को भी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ताकि यूनिवर्सिटी में अच्छा माहौल बनाया जा सके।

डा। वाई सिंह, चीफ प्रॉक्टर, सीसीएसयू

National News inextlive from India News Desk