- जारी किया गया नोटिस, प्रतिबंधित करने की कार्रवाई शुरू

LUCKNOW : लखनऊ यूनिवर्सिटी में मारपीट व छात्राओं के साथ होने वाले घटनाएं आए दिन सामने आती रहती है। इसके बाद भी यूनिवर्सिटी प्रशासन इन्हें रोकने में पूरी तरह से नाकाम रहता है। मंगलवार को इन्हीं घटनाओं को रोकने के लिए जब चीफ प्रॉक्टर ने पूरे कैम्पस का औचक निरीक्षण शुरू किया तो उन्होंने खुद कुछ लड़कों को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते पकड़ा। प्रॉक्टर ने बीए थर्ड इयर के छात्र विकास सिंह को टिप्पणी करने के साथ एक छात्रा का पीछा करते हुए भी पाया। इस पर प्रॉक्टर ने सभी छात्रों को पकड़ कर ना सिर्फ फटकार लगाई, साथ ही सभी को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया।

प्रॉक्टर को देखकर भागा आरोपी

प्रॉक्टर प्रो। निशी पांडेय ने बताया कि कैम्पस में लाल बारादरी के पास एक स्टूडेंट्स का ग्रुप खड़ा था। वहां से कुछ लड़कियों का ग्रुप गुजरा तो इन लड़कों ने उन पर कुछ टिप्पणी करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं गु्रप में शामिल विकास सिंह ने लड़कियों का पीछा भी किया। प्रॉक्टर ने बताया कि जब तक वह वहां पर पहुंची विकास फरार हो गया। मौके पर जो भी लड़के पकड़े गए उनका नाम नोट कर उन्हें प्रॉक्टर ऑफिस भेज दिया गया। जहां पर इन सभी को कारण बताओं नोटिस जारी कर कैम्पस में प्रतिबंधित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।