<

AGRA: AGRA: एनजीटी ने एडीए को निर्देश दिए थे कि यमुना में नाले नहीं गिरने चाहिए। इसके साथ यमुना किनारे कहीं पर भी कूड़ा दिखाई नहीं देना चाहिए। निर्देशों के अनुपालन में जल निगम ने नालों को दो दिन पहले बंद कर दिया, बावजूद इसके नालों का पानी यमुना में लगातार गिर रहा है, जिसके चलते एडीए ने शुक्रवार को राजश्री एस्टेट के पास स्थित नाले को उखड़वा दिया।

खानापूर्ति करने का किया था प्रयास

दो दिन पहले नालों को बंद कर जल निगम और एडीए ने खानापूर्ति करने का प्रयास किया था। नाले बंद किए जाने के बाद भी यमुना में पानी गिर रहा था, इसके साथ ही अमर विहार सहित आसपास पानी भरने लगा था। कमिश्नर ने यमुना में गिरने वाले नालों की जानकारी ली, तो सामने आया कि अभी भी नालों में यमुना का पानी गिर रहा है, जिसका कारण पूछा तो एडीए अधिकारी कोई ठोस जवाब नहीं दे सके। कमिश्नर की सख्ती के बाद शुक्रवार को नाले को उखाड़ दिया।

शिकायत करने पहुंचे लोग

नालों को बंद किए जाने के अमर विहार कॉलोनी में पानी भरने लगा है। जिससे लोग परेशान हैं। शुक्रवार को अमर विहार के लोग एडीए सचिव कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव के पास पहुंचे, लेकिन उनकी उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। लोगों का कहना है कि नालों को तो बंद कर दिया, लेकिन पानी निकासी के लिए कोई विकल्प नहीं सोचा गया, जिसके कारण राजश्री के आसपास जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।

कैंप लगाकर किए कनेक्शन

राजश्री एस्टेट के पास नाला उखाडे़ जाने के बाद अमर विहार में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जीएम जल संस्थान मंजूरानी ने बताया कि सीवर संयोजन के लिए अमर विहार में कैंप लगाया गया, जिसमें करीब म्0 लोगों ने कनेक्शन कराए। उन्होंने बताया कि अमर विहार के साथ ही मैत्री विहार व उसके आसपास कैंप लगाए जाएंगे, जिससे सीवर संयोजन हो सके और जल भराव की खत्म हो सके।